भाजपा राजनीतिक अराजकता फैलाने की कोशिशों में लगी है : राजेन्द्र चौधरी

0
34

आई एन वी सी,लखनऊ,समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  राजेन्द्र चौधरी,भाजपा सरकारआई एन वी सी,
लखनऊ,
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए लोगों पर मंहगाई के हथौड़ों की चोट पर चोट करती जा रही है। पेट्रोल,डीजल के दामों में अचानक वृद्धि होने से अब आश्चर्य नहीं होता है। रेलवे का बजट आने से पहले ही यात्री भाड़ा और मालभाड़ा बढ़ा दिया गया। अभी जनता इससे उबर नहीं पाई थी कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16Û50 रूपए की वृद्धि कर दी गई है। सरकार के इन निर्णयों का व्यापक दुष्प्रभाव आमजन जीवन पर पड़ना स्वाभाविक है।

बजट से पहले ही जनता पर कहर ढा कर केन्द्र की भाजपा सरकार ने घरेलू अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया है। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि मंहगाई रोेकने के नाम पर इतने कठोर कदमों का उसे सामना करना पड़ेगा। जनता ने भाजपा के वायदों पर जो विश्वास किया था उसके नतीजे में उसे पछतावा हासिल हो रहा है। खाद्य पदार्थो के मूल्य 50 फीसदी बढ़ गए हैं। गृह निर्माण सामग्री मंहगी हो गई है।
वस्तुतः केन्द्र सरकार दिशाहीनता की शिकार है। जब से वह सत्ता में आई है मंहगाई रूकने का नाम नहीं ले रही है। किसान तबाह हो रहा है। खेती के काम आनेवाली सभी चीजें डीजल, खाद, बीज, बिजली मंहगी हो गई है। किसान को लाभकारी मूल्य भी नहीं मिल रहा है। अभी धान की एमएसपी में महज 50 रूपए की वृद्धिकर 1360 रूपए कुंतल का मूल्य रखा जाना किसानों के हितों की अनदेखी करना है।

लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेतृत्व ने वायदा किया था कि वे लीक से हटकर काम करेगें और यूपीए सरकार की गलतियों को नहीं दुहरायेगें। लेकिन सत्ता में आने पर ये वायदें हवाहवाई साबित हो गए हैं। पंूजीघरानों को संरक्षण और पश्चिमी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को प्रोत्साहन की नीतियां दोनेां ही दलों ने अपना रखी है।

भाजपा केन्द्र में आम आदमी को प्रताड़ित करने के लिए घरेलू अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है तो उत्तर प्रदेश में वह राजनीतिक अराजकता फैलाने की कोशिशों में लगी है। उसके आर्थिक और राजनीतिक कुप्रबंधन के फलस्वरूप देशवासी महीने भर में ही त्रस्त हो चुके हैं। विकास की जगह जनविरोधी निर्णय हो रहे हैं। जनता के विश्वास को तोड़ने का काम हो रहा है। अभी भी वक्त है कि भाजपा की केन्द्र सरकार अपनी गलतियों को सुधारे और अपने सभी निर्णयों को बदलकर जनता को राहत देने का काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here