भाजपा, बसपा और आम आदमी पार्टी ने जमा कराई स्टार प्रचारकों की सूची

0
30
Untitled-1 copyआई एन वी सी,
भोपाल,
मध्यप्रदेश में अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिये राजनैतिक दलों द्वारा अपने स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को जमा कराई है। इसी सिलसिले में आज मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी द्वारा क्रमश: 40, 40 और 20 स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को सौंपी गई।
 
भाजपा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमा कराई गई स्टार प्रचारकों की सूची में सर्वश्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, नरेन्द्र भाई मोदी, श्रीमती सुषमा स्वराज, सर्वश्री अरूण जेटली, नितिन गडकरी, मुरली मनोहर जोशी, वैंकया नायडू, अनंत कुमार, रामलाल, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, सुश्री उमा भारती, सर्वश्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, तनवीर अहमद, अर्जुन मुण्डा, श्रीमती स्मृति ईरानी, श्रीमती हेमा मालिनी, सर्वश्री शत्रुघ्न सिन्हा, कैलाश जोशी, सुन्दरलाल पटवा, थावरचंद गहलोत, प्रभात झा, फग्गन सिंह कुलस्ते, विक्रम वर्मा, अनिल माधव दवे, सत्यनारायण जटिया, बिजेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया, श्रीमती लता वानखेड़े, सर्वश्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, श्रीमती सुमित्रा महाजन, श्री रघुनंदन शर्मा, श्रीमती माया सिंह, सर्वश्री अरविन्द मेनन, विनोद गोटिया और अमरजीत मौर्य शामिल है।
 
बसपा : बहुजन समाज पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार के लिये जिन स्टार प्रचारकों की सूची जमा कराई गई है उनमें सुश्री मायावती, सर्वश्री सतीश चन्द्र मिश्रा, राजाराम साहब, सुमरत सिंह, एडवोकेट सत्यप्रकाश, सर्वश्री मनीराम धाकड़, बलवीर सिंह डण्डोतिया, एच.वी. सिंह, द्वारिका प्रसाद चौधरी, डॉ. रनवीर सिंह यादव, डॉ. विद्याराम कौशल, सर्वश्री रमाकान्त पिप्पल, राजीव शर्मा, ओमप्रकाश आनंद, रामअतार सिंह गुर्जर, कमल सिंह रावत, विनोद वर्मा, देवदत्त सोनी, श्रीमती रेणु शाह, नारायण पटेल, श्रीमती विद्यावती पटेल, तीरथ प्रसाद कुशवाह, मुनीराज पटेल, रामगरिब कौल, श्रीमती शीला त्यागी, श्रीमती उषा चौधरी, पंकज पटेल, रामसखा वर्मा, शैलेन्‍द्र श्रीवास्तव, संतोष गौड़, शिवा गुप्ता उर्फ अनिल अग्रहरी, कृष्णा गुप्ता, मुन्नालाल चौधरी, किशोर समरीते, रामप्रकाश राजौरिया, दिनेश मरमट, धीरेन्द्र निराला, भगवान वडोले, श्रीमती ऊषा मौर्य और महेन्द्र पाल वर्मा सम्मिलित हैं।
 
आम आदमी पार्टी : आम आदमी पार्टी द्वारा सौंपी गई 20 स्टार प्रचारकों की सूची में सर्वश्री अरविन्द केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, योगेन्द्र यादव, गोपाल राय, प्रशांत भूषण, शाजिया इल्मी, शहनाज हिन्दुस्तानी, अक्षय हुंका, रितेश शुक्ला, अमित भटनागर, इन्द्र विक्रम सिंह, आलोक अग्रवाल, विक्रान्त राय, पीयुष भंसाली, भारत भूषण गाँधी, सुनील द्विवेदी, आनंद मोहन दुबे और अजय दुबे शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here