भाजपा पी रही जनता के पैसों का पानी : इमरान पटेल

0
34

imagesआई एन वी सी,
भोपाल,
भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है, पर वह अगर अपनी गिरेबान में झांककर देखे तो उसे पता चलेगा कि वह कितने गहरे पानी में है। भाजपा की वर्तमान विधायक श्रीमति नीता पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अनेक ऐसे नेता हैं जिनके अगर कारनामे उजागर किए जाएं तो भाजपा के नेता शर्मसार हुए बिना नहीं रहेंगे। उक्ताशय के आरोप नगर कांगेस कमेटी के अघ्यक्ष इमरान पटेल ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में लगाए हैं। इमरान पटेल ने कहा है कि भाजपा की विधायक श्रीमति नीता पटेरिया पर पुरोहित की थाली से दो सौ रूपए चुराने के आरोपों का जवाब नहीं दे पाई भाजपा। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के भ्रष्टाचार के कारनामों को भाजपा संगठन और भाजपा के जिलाध्यक्ष भी चुपचाप ही देखते रहे।  इमरान पटेल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय भी धोबी टांके की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया है। इस तरह भाजपा ने एक समाज के लोगों की आजीविका पर ही कुठाराघात किया है। इमरान पटेल ने आगे कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में नैतिकता बची ही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिस नलकूप का पानी आ रहा है, वह जनता के पैसों से ही खोदा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक श्रीमति नीता पटेरिया ने एक लाख रूपए की राशि विधायक निधि से इस नलकूप को खोदने के लिए दी थी, जिसके प्रमाण जिला योजना समिति के साथ ही साथ अनेक मीडिया संस्थानों के पास हैं।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में आकर जिस नलकूप का पानी पी रहे हैं वह जनता के पैसों से संचित राजस्व के द्वारा विधायक श्रीमति नीता पटेरिया को दी गई विधायक निधि से खोदा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नैतिकता पूरी तरह समाप्त हो गई है, इस आधार पर भाजपा को वोट मांगने का हक ही नहीं रह जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here