भाजपा अध्यक्ष पद मंथन – नितिन गडकरी के बाद कलराज मिश्र बने हैं संघ की पसंद

0
31

mohan bhagwat,आई इन वी सी ,दिल्ली , भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ,राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी सरकार,नितिन गडकरी, कलराज मिश्र, अमित शाह , संघ प्रचारक सुनील बंसल, मोहन भागवत ,आई इन वी सी ,
दिल्ली ,
भाजपा के साथ साथ NDA को भी जिस तरहा से इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला हैं  ! उससे पूरे NDA कुंबे के साथ संघ और भाजपा के चेहरे पर एक तेजस्वी मुस्कान कायम हैं ! जिस  गुजरात भवन देश आने वाली सत्ता केंद्र बना हुया हैं और सरकार के सभी विभागों और मंत्रालयों के लियें मंथन चल रहा है तो ठीक उसी तरहा  संघ परिवार में भाजपा के संगठन की मजबूती कायम रखने के लिये गहन मंथन चालू है !

मोदी अपनी कैबिनेट में अपने प्रिय साथी भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय देने का मन बना चुके ! राजनाथ सिंह के मंत्री पद  तय हो जाने के साथ  आरएसएस ने भाजपा के अध्यक्ष पद पर मंथन करना शुरू कर दिया था ! संघ परिवार अबकी बार पिछली भाजपा सरकार  वाली घटना दुबारा दोहराना नहीं चाहता ,संघ परिवार ने नरेंद्र मोदी के रूप में देश को मजबूत प्रधानमंत्री दिया हैं अब संघ चाहता हैं की नरेंद्र मोदी एक मजबूत सरकार भी चलाये ! नरेद्र मोदी मजबूत सरकार  बनाने और चलाने के लियें  भाजपा संगठन से अपने विश्वास पात्र और मजबूत नेताओ को अपनी सरकार में अहम देने का मन बना लिया हैं !

नरेंद्र मोदी की इस कवायत से जहाँ संघ परिवार खुश है तो वहीँ दूसरी और संघ परिवार को भाजपा संगठन में होने वाली कद्दावर नेताओ की कमी की चिंता भी हैं ,संघ परिवार चाहता है किसी भी हालत में भाजपा का संगठन कमजोर नहीं पड़े ! इसीलियें  संघ परिवार भाजपा संगठन की मजबूती के लियें ,पूरे देश के सभी बड़े और कद्दावर नेताओ पर कई दिन से चिंतन और मंथन कर रहा हैं

अगर सूत्रों की माने तो संघ परिवार की सबसे पहली पसंद अभी भी नितिन गडकरी बने हुयें ! क्योकि जब गडकरी भाजपा के अध्यक्ष बने थे तब पूरी भाजपा हाशिये पर पडी थी और देश में कोई भी बड़ा चुनाव नहीं जीत पायी थी ,ये नितिन गडकरी का ही कमाल था की भाजपा में न सिर्फ पुराने नेताओ को वापिस आये  बल्कि फिर से भाजपा गाडी जीत पटरी पर आ गयी , नितिन गडकरी की मेहनत  देखकर  संघ परिवार ने भाजपा के सविंधान में बदलाव की इज़ाज़त दे दी ! जिसके चलते  राजनाथ सिंह और नरेद्र मोदी की अजय जोड़ी बनी और भाजपा को पहली बार सपष्ट बहुमत प्राप्त हुया !

आने वाले किसी भी विधान सभा चुनाव को संघ परिवार बिलकुल भी हलके में नहीं लेना चाहता इसिलए नितिन गडकरी की अध्यक्षता ओर भी अहम् हो जाती हैं ताकि बाकी बचे हुए राज्यों में भी  कमल खिले !

सूत्रों की माने तो अगर नितिन गडकरी को कोई अहम मंत्रालय मिल जाता हैं तो नरेंद्र मोदी सरकार में काम करेंगे। अगर ऐसा होता हैं तो संघ की दूसरी पसंद हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कलराज मिश्र ! जिस तरहा से कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश भाजपा के बिखरे हुए संगठन को फिर इक्कठा किया और अमित शाह व्  संघ प्रचारक सुनील बंसल के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में भाजपा को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है उससे संघ परिवार बहुत खुश हैं ! राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश से आते हैं और उत्तर प्रदेश ने भाजपा को सत्ता के मुख्य मार्ग तक पहुचाया हैं इसीलियें भी कलराज मिश्र  नितिन गडकरी के बाद संघ दूसरी पसंद बने हुए है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here