ब्रजभाषा साहित्यकारों को सम्मान – गहलोत का किया आभार व्यक्त

0
30
ashok gehlotआई एन वी सी,
जयपुर,
राजस्थान बृजभाषा अकादमी जयपुर ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के लिए श्री हिन्दी साहित्य समिति भरतपुर को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि बृज आंचल के भरतपुर संभाग मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खोलने, बृज विश्व विद्यालय के बजट राशि बढ़ाने, बालिका गृह खोलने, केवलादेव राष्ट्रीय  उद्यान के लिए विशेष पैकेज देने, सम्पूर्ण जिले को मीठा पेयजल उपलब्ध होने से क्षेत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई गतिविधि मिलेगी। बैठक में श्री सत्यव्रत सामंवेदी को वित्त समिति में सदस्य मनोनीत करते हुए ब्रजभाषा के तीन साहित्यकारों को सम्मान करना एवं युवा साहित्यकारों को प्रोत्साहन करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. आर.के.शर्मा, पदेन सदस्य श्री चन्द्र शेखर मूथा, श्री सत्यव्रत सामवेदी, श्री श्याम देवपुरा, डॉ. गोपालशर्मा प्रभाकर, श्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री रमेश कुमार बैरवा आदि ने अपने चिचार व्यक्त किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here