बसपा सरकार भ्रश्टाचार तथा उत्पीड़न के साथ-2 वित्तीय अराजकता के लिए भी जानी जाएगी – बी.जे.पी

0
34

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा अनुपूरक बजट में धन की पर्याप्त व्यवस्था न किए जाने के कारण आगामी महीनों में लाखों कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ने की संभावना पर बसपा सरकार की जबर्दस्त आलोचना की।

डा0 मिश्र ने कहा कि आगामी महीनों में समृद्धि की प्रतीक दीपावली तथा शौर्य और अन्याय, शोशण एवं उत्पीड़न के विरूद्ध विजय का प्रतीक दशहरा पड़ने के दौरान प्रदेश के लाखों परिवार और उनके परिवारीजनों के द्वारा त्योहार न मना पाने की कसक छोड़ जाने की संभावना है।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि यह सरकार भ्रश्टाचार तथा उत्पीड़न के साथ-2 वित्तीय अराजकता के लिए भी जानी जाएगी। जनता के पैसे के दुरूपयोग की ऐसी मिसाल शायद ही कहीं अन्य देखने को मिले। मुख्यमंत्री सुश्री मायावती अपनी सुरक्षा पर करोड़ो खर्च करती है वहीं प्रदेश की जनता लुटती- पिटती-मिटती रहती है, परंतु उसकी कोई चिंता नहीं करती है। बुंदेलखंड की प्यासी धरती की प्यास न बुझा पाने के लिए कुख्यात यह सरकार किसानों की आत्महत्या से भी नहीं सिहरती अपितु बुंदेलखंड के विकास से ज्यादा बजट पत्थर की मूर्तियों और पार्कों पर बर्वाद करती रहती है। डा0 मिश्र ने बसपा सरकार से मांग की कि वह हर हाल में दशहरा और दीपावली पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वेतन देना सुनििश्चत करें। वेतन न मिल पाने के कारण दशहरा का त्योहार वेवसी का त्योहार न बन जाए तथा दीपावली की रोशनी मद्धिम न पड़ जाएं, इस बात की चिंता बसपा सरकार को हर हाल में करना पड़ेगा।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने व्यंग करते हुए कहा कि वित्तीय अराजकता के साथ-2 प्रदेश की हालत हर मामले में खस्ताहाल होती जा रही है। देश में सर्वाधिक मानवाधिकार के मामले उ0प्र0 में पाए जा रहे हैं। महिलाओं पर जुल्म के मामले प्रदेश सबसे आगे है। नवजात िशशु मृत्युदर तथा प्रसव के दौरान माताओं की मृत्यु के मामले में भी प्रदेश बसपा सरकार में पिछले तीन वशोzं से बर्चस्व बनाए हुए है परंतु विकास तथा जान माल की सुरक्षा सहित सभी जन मानस को लाभ पहुंचाने वाले मामलों में सरकार फिसड्डी साबित हो रही है।

लखनऊ 12 अगस्त 2011 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने आज भाजपा के लखनऊ विभाग की बैठक पार्टी कार्यालय में संबोधित किया। साध्वी उमा भारती पूरे प्रदेश में विभाग स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही हैं। लखनऊ विभाग में लखनऊ महानगर, लखनऊ जिला, उन्नाव और रायबरेली जनपद हैं। इन जनपदों के जिला पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व सांसद/विधायक और उस क्षेत्र में रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया था। साध्वी उमा भारती ने बैठक में पदाधिकारियों से उन कारणों की जानकारी ली जब पार्टी को विजय श्री प्राप्त हुई थी। उमा जी ने वर्तमान हालात और 2012 विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय श्री कैसे हासिल हो सकती है उस पर विस्तार से आए हुए पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की एवं अपने संबोधन में उन्होंने उ0प्र0 की वर्तमान राजनैतिक हालात और केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण सुरसा की तरह बढ़ी हुई मंहगाई आर्थिक घोटाले आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वातावरण भाजपा के अनुकूल है और प्रदेश की खुशहाली के लिए यह आवश्यक है कि भाजपा सत्तासीन हो और यह हम सबके समिन्वत प्रयास से हासिल हो सकता है। हम अभी से अपने लक्षय प्राप्ति को हेतु बनाकर 2012 के विजय संकल्प के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करना प्रारंभ कर दें। बैठक में साध्वी उमा भारती के अलावा महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिरोही एवं स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार, विनोद पांडेय, नरेंद्र सिंह, महापौर डा0दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिशद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

लखनऊ :: 13 अगस्त, 2011 उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री, श्री बादशाह सिंह ने कुछ चैनलों द्वारा प्रसारित की गई खबरें “इंसाफ सेना खड़ी करेंगे बादशाह सिंह´´ और Þबादशाह सिंह बुंदेलखंड में अपनी सियासत की तैयारी मेंß का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनके मुताबिक Þ15-16 अगस्त को इंसाफ सेना सजाने की तैयारीß जैसी खबरें भी उनके हवाले से प्रसारित की गई हैं। इस तरह के भ्रामक समाचार पूरी तरह से असत्य एवं निराधार है।

श्री बादशाह सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में कहा है कि वह उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री, सुश्री मायावती जी के नेतृत्व में बी0एस0पी0 की नीतियों एवं विचारधारा में पूरी आस्था व विश्वास रखते हैं और वे पार्टी के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। श्री सिंह ने कहा कि उनके समर्थक पूरे जोश से विकास कार्यों में सहयोग दे रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे। उनके वक्तव्य को मीडिया ने गलत ढंग से प्रस्तुत किया है।

श्रम मंत्री ने आगे कहा कि जहां तक बुंदेलखंड क्षेत्र का सवाल है, सभी विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की बी0एस0पी0 सरकार ही मात्र ऐसी सरकार है जिसने अपने सीमित संसाधनों से बुंदेलखंड क्षेत्र का पिछड़ापन दूर करने तथा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जहां एक ओर ठोस निर्णय लिए है वहीं दूसरी ओर उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया है।

लखनऊ 13 अगस्त, 2011: प्रताप परि‘ाद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी,,सदस्यगण तथा क्षत्रिय समाज के लोग दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्षय मे झंडारोहण करेंगे तथा अपना स्थापना दिवस मनाएंगे इस अवसर पर क्षत्रिय िशरोमणि महाराणा प्रताप को याद किया जाएगा। कार्यक्रम प्रताप भवन, परिसर शक्ति नगर, फैजाबाद रोड निकट कुकरैल पुल लखनऊ मे संपन्न होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुधाकर सिंह जी (आई0 ए0 एस0, सेवानिवृत्त) करेंगे। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगें।

परिशद के महासचिव व कार्यक्रम के संचालक, श्री जयद्रथ सिंह गौर ने प्रदेश के सभी क्षत्रिय समाज के लोगों का आवाहन किया है कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाकर क्षत्रिय समाज को संगठित और सशक्त बनाने मे हमारा सहयोग करेंं।

इस अवसर पर परिशद के उपाध्यक्ष ठाकुर श्री संतराम सिंह चौहान, वरिश्ठ सदस्य श्री अंगद सिंह ,कार्यालय मंत्री श्री यू बी सिंह, संस्थापक सदस्य ठाकुर ए के सिंह एवं वी पी सिंह द्वारा क्षत्रिय समाज के गरीब बच्चों की िशक्षा व उनके कल्याण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण घोशणाएं की जाएंगी।

लखनऊ 13 अगस्त 2011 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने प्रदेश के मुख्य सचिव के उस पत्र को हास्यापद बताया जिसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने 65वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कमजोर और दलित वर्ग के कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं का गुणगान किया जाए। डा0 मिश्र ने कहा कि सरकार को स्वतंत्रता दिवस पर अंबेडकर, महामाया और सावित्री वाई फूले के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं के घपले और घोटालों की भी चर्चा करनी चाहिए। प्रदेश की खस्ताहाल कानून व्यवस्था, दलितों और पिछड़ों पर हुए अत्याचार की कहानी भी इस स्वतंत्रता दिवस पर बताई जानी चाहिए। बदहाल िशक्षा व्यवस्था, एन0आर0एच0एम0 घोटाला, सी0एम0ओ0 हत्याकांड सहित नोयडा भूमि घोटालों को भी इस प्रदेश की जनता को बताया जाना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आम आदमियों की दुश्वारियों की भी चर्चा होनी चाहिए। बसपा के विधायकों, सांसदों एवं मंत्रियों की कारगुजारियॉं भी जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए। सरकारी तंत्र को प्रदेश की टूटी सड़कें, बलात्कार से पीड़ित बालिकाओं की कराहटें, किसानों की ऑंहें तथा छात्रों के बेरोजगारी की कहानी भी प्रदेश भर के जिलाधिकारियों द्वारा जनता को बताई जानी चाहिए।

डा0 मिश्र ने कहा कि सरकारी नारा ´सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय´ के बजाए ´सर्वजन दुखाए, सर्वजन रूलाए´ बन गया है। सरकारी घोशणाएं और विज्ञापन जनता के कटे पर नमक लगाने जैसा लग रहा है। हर मोर्चे पर असफल सरकार सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का इतिहास लिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here