बसपा ने दूसरे दिन भी लिया टिकट के लिए साक्षात्कार

0
28

बसपा ने दूसरे दिन भी लिया टिकट के लिए साक्षात्कारआई एन वी सी ,

भोपाल,
रमप्र में नवंबर में होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने श्योपुर, गुना और अशोकनगर से आए विधानसभा प्रत्याशियों का साक्षात्कार लिया। मप्र बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मप्रकाश भारतीय और प्रदेशाध्यक्ष आईएस मौर्य ने साक्षात्कार लेकर प्रत्याशियों के दमखम को परखा।
ेेउम्मीदवारों से बंद कमरे में वन-टू-वन बातचीत की। इसमें राजनीति, देश की वर्तमान स्थिति और पार्टी को आगे बढ़ाने जैसे सवाल थे। हालांकि प्रश्नों का खुलासा किसी भी उम्मीदवार अथवा कमान संभाल रहे लोगों ने नहीं किया है। बसपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची का ऐलान इस माह के अंत तक कर देगी। वहीं उम्मीदवारों से लिया जाने वाला यह साक्षात्कार नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।-सत्ता का दंभ भर रही बसपा
बसपा मप्र में सरकार बनाने का दंभ भर रही है। सोमवार को प्रदेश में टिकटों को लेकर शुरू हुआ साक्षात्कार का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इसमें कई तरह ेके प्रश्न पूछे जा रहे हैं, इसमें सबसे प्रमुख आखिर उनकी जीत का गणित क्या है? वे किस तरह से मैदान में प्रतिद्विंदी पर भारी पड़ेंगे? आदि सवाल हैं। पहले दिन डेढ़ दर्जन सीटों के लिए करीब 50 लोगों का साक्षात्कार हुआ। अब सूची बनाकर संगठन की राय ली जाएगी और फिर पार्टी सुप्रीमो मायावती के सामने लिस्ट रखी जाएगी। मई अंत तक बसपा 40-50 टिकटों का ऐलान कर सकती है।

-५० के हुए थे साक्षात्कार
पहले दिन शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर और दतिया की भांडेर सीट को लेकर आवेदकों का साक्षात्कार हुआ था। इसमें करीब 50 लोगों का साक्षात्कार हुआ। दोनों पदाधिकारियों ने यह भी पूछा कि कांग्रेस और भाजपा की तैयारियां कैसी हैं। चुनाव में दोनों दल किसे अपना उ मीदवार बना सकते हैं। जातीय समीकरण क्या कहते हैं?

-बनाई जाएगी एक राय
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार साक्षात्कार के बाद एक सूची तैयार होगी। इसके बाद इस पर संगठन से राय ली जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश मुख्यालय बुलाया जाएगा। वहीं जोन और जिला पदाधिकारियों से भी पूछताछ होगी। सभी की सहमति ेेबनने के बाद ही तय नामों को पार्टी के केंद्रीय संगठन को भेजा जाएगा। बुलावा आने पर प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष और सूची में शामिल लोग दिल्ली अथवा लखनऊ जाएंगे। यहीं से सूची को अंतिम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here