फक नोज़, एक पॉप नॉन फिक्शन सनसनी

0
12
book fuckआई एन वी सी,
दिल्ली,
शैलेन्द्र सिंह की पहली किताब फक नोज़ बेस्ट सेलर सूची की ओर तेजी से बढ़ रही है। 25 सालों के दौरान बाधाओं को पार करते हुए और मनोरंजन, मीडिया और संचार में जादू करते हुए शैलेन्द्र सिंह को लगा कि उन्होंने कई पाठ सीख लिए हैं। बीमारी के साथ लम्बे संघर्ष, मृत्यु और आत्म संदेह के बाद उन्हें लगा कि उनके पास कुछ ज्ञान का संचय हो गया है। एक या दो लोगों से मिलकर उन्हें अपने जीवन के परिदृश्य में बदलाव लाकर अपनी शर्त पर जीवन जीने को प्रेरित करने के लिए उन्होंने फक नोज़ रिलीज़ की।  रुपा पब्लिकेशन्स के द्वारा प्रकाशित, यह किताब पूरे देश में अपने सटीक और स्पष्ट वार्तालाप के साथ दोस्तों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हो गई।  भारत के युवा आईकन और ऑल राऊन्ड सुपरस्टार युवराज़ सिंह ने इस किताब के बारे में कहा, ‘‘यह किताब दिल से लिखी गई है और इसमें मनोरंजक पक्ष भी दिखता है। मैं इस बुक को रोचकता के साथ पढ़ रहा हूं और मुझे विश्वास है कि युवा भारत को भी यह पसंद आएगी।’’ पसंदीदा कवि, प्रितिश नन्दी ने कहा, ‘‘फक नोज़ के पहले कुछ पन्ने पढऩे के बाद मैं अपनी हंसी को रोक न सका। शैलेन्द्र सिंह की आत्मकथा जीवन की दिग्दर्शिका बन गई। यह एक शानदार प्रयास है।’’ टेलीविजन मेगास्टार, रोहित रॉय ने ट्वीट किया, ‘‘3 ईडियट्स फिल्म में राजू ने जो किया था, शैलेन्द्र ने फक नोज़ के द्वारा प्रिन्ट के माध्यम से हमें वही दिया है। यह बिल्कुल अलग है, लेकिन फिर भी हमसे जुड़ा है। अपनी भावनाओं की ओर बढ़ें।’’  सारगर्भित और अपने खुद के स्टाईल में लिखी गई फक नोज़ 25 वर्ष से कम उम्र के करोड़ों भारतीयों द्वारा अपनी पहली किताब के रूप में पढ़ी जा रही है है। और पुराने पढने वालों के लिए फक नोज एक ताजा एवं हास्यमयी अन्तराल प्रदान करती है।  शैलेन्द्र को बीटीडीटी- बीन देयर, डन दैट है। कुछ लोग उन्हें स्पोटर््स मार्केटिंग गुरु के तौर पर जानते हैं, कुछ एडवरटाईजि़ंग हस्ती के तौर पर या बॉलिवुड प्रोड्यूसर के तौर पर और कई लोग उन्हें डील मेकर मानते हैं। उन्होंने भारत के सबसे बड़े ब्रान्डस के लिए मशहूर और लम्बे समय के अभियान डिजाईन किए हैं, भारत के सम्मानित क्रिकेटरों के जॉकस्ट्रैप्स को समायोजित करने में योगदान दिया है और देश की सबसे बड़ी सेलिब्रिटीज़ के लिए कॅरियर और ईगो का लॉन्च किया है। उन्होंने म्यूजिक़ फेस्टिवल्स के द्वारा भारत के युवाओं के साथ सीधा संचार स्थापित किया है और वे एशिया के सबसे बड़े म्यूजिक़ प्रमोटर के रुप में उभर कर आ रहे हैं, उन्होंने साठ से अधिक बॉलिवुड मूवीज़ प्रोड्यूस की हैं। उन्होंने एचआईवी/एड्स, कैन्सर और पाईरेसी पर अवेयरनेस अभियानों में काम किया है। पुस्तक लेखन के क्षेत्र में यह उनका पहला प्रयास है।  जब उनसे पूछा गया कि एक लेखक बनकर आपको कैसा लगता है? क्या आपकी किताब बेस्ट सेलर होगी? या क्या आप अगली पीढ़ी के रॉबिन शर्मा हैं? तो शैलेन्द्र सिंह ने काफी गंभीर स्वर में कहा, ‘‘फक नोज़’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here