प्रशासन की निष्क्रियता के कारण प्रदेश में एकाएक आई बाढ़ से व्यापक जनहानि और धन की हानि हुई – बी.जे.पी,,

0
29

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण प्रदेश में एकाएक आई बाढ़ से व्यापक जनहानि और धन की हानि हुई। डा0 मिश्र ने बताया कि प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण हजारों गॉंव जलमग्न हो गए हैं। लगभग 100 लोगों की जान चली गई तथा बाढ़ प्रभावित लोग पीने के पानी तथा खाने को तरस रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का यातायात सम्पर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है तथा लोग अपने-अपने घरों में कैद हो कर रह गए हैं। डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश को प्रभावित करने वाले बॉंधों से अचानक पानी छोड़ दिया गया। नदियों के किनारे बसने वाले गांवों को किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी गई। इन क्षेत्रों के लोग अपनी दिनचर्या की जरूरत का सामान तक इकट्ठा नहीं कर पाए। लगातार वारिश तथा बॉंधों से अचानक पानी छोड़ दिए जाने के कारण इन गांवों में हाहाकार मच गया। प्रदेश के कई तटबन्ध ध्वस्त हो गए। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि बा़ढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता को असहाय छोड़ दिया गया। प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्य नगण्य हो रहे हैं। प्रदेश की करोड़ों की आबादी राम भरोसे छोड़ दी गई है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का जीवन जानवरों से भी बदत्तर हो गया है। डा0 मिश्र ने बॉंधों से अचानक पानी छोड़ दिए जाने की पूर्व सूचना आम जनता को न दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। व्यापक धन एवं जनहानि को देखते हुए प्रशासनिक बचाव व राहत कार्य नाकाफी हैं। डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य तत्काल युद्ध स्तर किए जाने की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मात्र 6 करोड़ की सहायता राशि जारी करने को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। सरकार को भोजन, रहने की व्यवस्था, पशुओं के चारे तथा मेडिकल सुविधा, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को तुरन्त मुहैया कराए जाने की मांग भारतीय जनता पार्टी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here