पोस्टर क्यों नही फाड़ती खट्टर सरकार

0
33

आई एन वी सी न्यूज़
चंडीगढ़,

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल बुधवार को सोनीपत में शहीद नरेंद्र दहिया के घर उसके परिजनों से मुलाकात करके उन्हें एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देना चाहते हैं। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट करें कि क्या वह फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से केजरीवाल का रास्ता रोकने का प्रयास करेंगे। मोदी के दौरे के दौरान भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका गया है |

नवीन जयहिन्द ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमें करनाल में जनसभा करने से रोका लेकिन अब करनाल ही नहीं बल्कि हरियाणा के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।  एक बार रोका तो 10 बार आयेंगे केजरीवाल, दूसरी बार रोका तो 20 बार जनसभा करने आयेंगे केजरीवाल| उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री 24 नवंबर को गुरुग्राम, दो दिसंबर को फरीदाबाद, तीन दिसंबर को नारनौल व नौ दिसंबर को करनाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

आप अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में स्कूल व अस्पताल बेहद दयनीय स्थिति में है। इस मुद्दे पर हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। दस लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली जनसभाओं के दौरान यहां के लोगों स्कूलों व अस्पतालों की दयनीय हालत से रूबरू करवाते हुए दिल्ली के सरकारी स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक देखने का न्यौता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इतनी घटिया राजनीति पर उतर चुकी है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा लागए जा रहे बोर्ड, होर्डिंग व पोस्टरों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फाड़ा जा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों को दिलों में बस चुकी है और भाजपा को बेनकाब करने का काम कर रही है। नवीन जयहिन्द ने सवाल उठाया कि कांग्रेस व इनेलो के पोस्टर कही नही फाड़े जाते है | इससे सीबीआई( कांग्रेस , भाजपा, इनेलो) का गुप्त गठ्बन्धन उजागर होता है | आम आदमी पार्टी भाजपा को पूरी तरह से बेनकाब कर रही है वही इनेलो व कांग्रेस पूरी तरह से चुप है |   हरियाणा के लोगों को भाजपा की असलीयत पता लग गई है कि इन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर प्रदेश के लोगों को सिर्फ गुमराह किया है।

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द के साथ प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बर , प्रदेश सह-सन्गठन मंत्री अजय गौतम , करनाल लोकसभा अध्यक्ष बीके कौशिक , करनाल लोकसभा संगठनमंत्री  अनूप संधू व कुरुक्षेत्र लोकसभा संगठन मंत्री इंजीनियर सुखवीर चहल उपस्थित रहे |




 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here