पैसा और स्वपन क्या हैं राज़ 

0
39

सोते हुए सपने देखना एक आम बात है। कहा जाता है कि जो दिन भर दिमाग में चलता है वही सपनों के माध्यम से हमे दिखाई देता है। लेकिन कई बार ऐसे सपने भी आ जाते हैं जिनके बारे में हमे कोई जानकारी नहीं होती। स्वपन शास्त्र अनुसार सपने यूं ही नहीं आते हर एक सपने का अपना महत्व होता है जो भविष्य में होने वाली घटनाओं की सूचना देता है। यहां आप जानेंगे कि अगर सपने में पैसे दिखाई दें तो इसका क्या मतलब होता है।

सपने में नोट देखना :- अगर सपने में कागज के नोट दिखाई दें तो यह आपके लिए काफी शुभ सपना है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपकी बहुत ही जल्दी किस्मत बदल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। हो सकता है आपकी इनकम बढ़ जाए। कुल मिलाकर ये सपना आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत देता है।

सपने में सिक्के देखना :- सपने में सिक्के दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता है। ये सपना आर्थिक हानि का संकेत देता है। ये सपना अगर बार-बार दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। ऐले सपने आने पर अलर्ट हो जाएं।

 
सपनें में कोई पैसे दे :- ऐसे सपने बेहद शुभ होते हैं। अगर ये सपने बिजनेस करने वाले जातक को आएं तो समझ लीजिए कि आपको भविष्य में प्रॉफिट होने वाला है। नौकरी करने वालों को ये सपना आए तो आपका जल्द ही प्रमोशन हो सकता है।

सपने में किसी को पैसा देना :- सपने में किसी और को पैसा देते हुआ देखना भी शुभ माना जाता है जिसका मतलब है कि आप अपने कर्जों की जल्द ही भरपाई कर देंगे। इस सपने का मतलब ये भी होता है कि आप किसी की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी को सिक्के दे रहे हैं तो इसका मतलब आपके घर में दरिद्रता का वास होने वाला है। पीएलसी।PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here