नागरिक सुविधा पर विश्व बैंक की रिपोर्ट

0
29
images (1)आई एन वी सी न्यूज़
चंडीगढ़,
विभिन्न क्षेत्रों में देश का अग्रणीय राज्य बने पंजाब अब शहरवासियों को सुविधांए देने के मामले में देश को अग्रण्ीय राज्य बन गया है। विश्व बैंक की रिपोर्ट अनुसार पंजाब ने सबसे अधिक शहरी अबादी  को वाटर सप्लाई, सीवरेज़ और सीवरेज़ ट्रीटमैंट प्लांट देने में कवरेज़ किया है। इसके साथ ही प्रति दिन और दिन में अधिक घंटे पानी की सप्लाई में भी पंजाब ने देश के अन्य राजयों के मुकाबले टारगेट पूरा किया है।
शिअद-भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों और मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा शहरियों को सुविधांए देने में निभाई जा रही वचनबद्धता अधीन ही पंजाब ने शहरों को जन सुविधांए देने में बाकी देश को काफी पीछे पछाड़ दिया है। विश्व बंक की 2014 की रिपोर्ट के आंकड़ों अनुसार पंजाब ने 85 प्रतिशत शहरी आबादी को पानी की सप्लाई मुहैया करवाई है जबकि बाकी देश में यह आंकड़ा 54.7 प्रतिशत है। इसे तरह 2011 की जनगणना अनुसार पंजाब की 66 प्रतिशत अबादी पानी की सप्लाई तहत कवर होती थी जबकि देश की 62 प्रतिशत अबादी कवर है।
इसी तरह प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की सप्लाई (प्रति लीटरों में) के हिसाब से पंजाब की औसत 200-260 लीटर है जबकि देश की औसत 98.9 है। इसी तरह पंजाब में रोज़ाना शहरियों को 10 से 12 घंटे पानी की सप्लाई दी जा रही है और देश के बाकी शहरियों को यह सुविधा 4.3 घंटे है। सीसरेज़ कवर के क्षेत्र में भी पंजाब बाकी देश से काफी आगे है। पंजाब में 65 प्रतिशत शहरी अबादी सीवरेज़ अधीन कवर है जबकि बाकी देश की 50.49 प्रतिशत जनसंख्या कवर है। सीवरेज़ ट्रीटमैंट प्लांट कपैस्टिी में पंजाब का आंकड़ा 65 प्रतिशत है और शेष देश का 58 प्रतिशत है।
स्थानीय निकाय विभाग के सचिव श्री अशोक गुप्ता ने इन उपलब्धियों का सेहरा मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की दूर दृष्टि वाली लीडरशिप, उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की सोच और स्थानीय निकाय मंत्री श्री अनिल जोशी के नेतृत्व के सिर बांधा है। श्री गुप्ता ने कहा कि पंजाब के प्रत्येक शहरी को बेहतर और बढिय़ा सुविधांए देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। उनहोंने कहा कि जल आपूर्ति, सीवरेज़ और सीवरेज़ ट्रीटमैंट प्लांट कपैस्टिी क्षेत्र में विभाग का लक्ष्य 100 प्रतिशत टारगेट पूरा करना है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here