देश विदेश की नामचीन हस्तियाँ ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड से सम्मानित

1
33

देश की नामचीन हस्तियों को अति विशिष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए भागीरथ प्रयासों एवं लोकहित व समाज हित में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए ब्राह्मण शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आई एन वी सी न्यूज़
नई  दिल्ली ,

22 सितम्बर  को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में देश-विदेश से पधारे विभिन्न ब्राह्मण विभूतियों को राष्ट्रीय अवार्ड “ब्राह्मण शिरोमणि ” से सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज संघर्शकाल में जी रहा है। उसे अपने अतीत को सुरक्षित रखते हुये वर्तमान युग के साथ सामंजस्य बैठाना है और संस्कारों को आगे बढाना होगा।
मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण सभी को दिशा दें और संस्कारों को आगे बढायें तो निश्चित रूप से समाज के सभी वर्गो का उत्थान हो पायेगा। समाज के सभी वर्गो में ब्राह्मणों का सम्मान है लेकिन आज आवश्कता इस बात की है कि हम सब एकजुट रहकर नई पीढी को संस्कारवान बनायें ओर वर्तमान परिस्थितियों में देश ओर दुनिया के साथ चलते हुये भारतीय संस्कारों को सम्पूर्ण विश्व में फैलायें।

इस अवसर पर आयुर्वेद विश्वविधालय  देहरादून के कुलपति डा. एस.के. जोशी ने कहा कि विश्वभर के ब्राह्मणों को सामूहिक रूप से संगठित होकर कार्य करना पडेगा साथ ही इन्होने पण्डित सुरेश मिश्रा को पूरे विश्व में ब्राह्मणों को संगठित करने के लिये कहा।

समारोह को सम्बोधित करते हुये परशुराम  कथा यात्रा के संयोजक आचार्य  राजेश्वर ने ब्राह्मणों की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला, महासभा के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी दी। सर्व ब्राह्मण महासभा दिल्ली के अध्यक्ष अविनाश मनन ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस अवसर पर “राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी’’ सम्मान से प्रोफेसर डीपी शर्मा (अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन – यूनाइटेड नेशंस के परामर्शक एवं प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत स्वच्छ भारत मिशन के नेशनल एंबेस्डर -जयपुर) को सूचना तकनीकी एवं स्वच्छ भारत में योगदान, आनन्द मिश्रा-भारतीय पुलिस सेवा (दिल्ली) को पुलिस सेवा, डाॅ. आजाद कुमार कौषिक-चिकित्सा विज्ञान (कनाडा), डाॅ. एस.के. जोशी कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मर्म चिकित्सा (हरिद्वार),  श्री पी.एम. भारद्वाज, पूर्व मुख्य महानिदेशक पीएसय-कौषल विकास (राजस्थान) को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप भातरा एवं मंगलाचरण पं. पवन शास्त्री  ने किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here