देश के 52 विभूतियों को मिला राजीव गांधी एक्सेलेंस अवार्ड

0
40

ghanshayam-bharti,awaded-ghआई एन वी सी न्यूज़
लखनऊ,

मैहर टाइम्स व सीमापुरी टाइम्स के संयुक्त तत्वाधान में बाल दिवस के मौके पर देर रात लखनऊ के कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली ऑडिटोरियम में आयोजित “भारत के प्राधौगिकी में बढ़ते कदम”विषयक  विचार गोष्ठी के दूसरे सत्र मे साहित्य, कला, संगीत व समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए देश भर के 52 विभूतियों को “राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड” व लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड से नवाज़ा गया। आयोजन समिति के चैयरमैन राम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की राजस्व राज्य मंत्री राजकुमारी कुशवाहा व अमेठी के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने सभी को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान, आरिफ बेग,अनीता मौर्य,आशमा खन्ना,अवधेश सिंह यादव, अनुराग सक्सेना,अरुण दुबे, आशा पाण्डेय ओझा,अशोक कुमार, भावना शर्मा,ब्रह्मदत्त शर्मा,धर्मेन्द्र सिंह, दिव्यज्योति सैकिया,दिव्या चुघ,डॉ आदर्श मिश्रा,डॉ अमित सक्सेना,डॉ मंजरी शुक्ला,डॉ नरेंद्र पांडेय,डॉ रश्मि,डॉ सुजाता चौधरी, ज्योति झंगियानी, कीर्ति श्रीवास्तव,कोमल यादव, महेश चन्द्र बिदुआ,ममता किरण,मंजिमा, मीता रॉय, नीलिमा ठाकुर, नवजोत कौर, आर दुबे, राहुल रिछारिया, राजेश प्रभाकर मंडलोई, राजन सुमन, राजकुमार जैन ‘राजन’,संदीप शुक्ला, संगीता राज,संजुला पांडेय, सरिता शर्मा,शबाना खान, शोभना मित्तल,सुरेश पाल वर्मा , सुशील क्रिसनेट,विजया भारती, विमलेश निगम, अम्बेडकरनगर के पत्रकार/लेखक घनश्याम भारतीय व इण्डिया न्यूज की एंकर विपनेश माथुर तथा आज तक की सुरभि सप्रू को राजीव गांधी एक्सीलेंस एवार्ड से सम्मानित किया गया।इसी के साथ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट रीता गंगवानी,डॉ संजय महाजन,डॉ विनोद जैन,अरबिंद सिंह,डॉ जागृति सिंह,कमल कांत तिवारी को राजीव गांधी लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड भी दिया गया।आयोजन समिति के चेयरमैन राम प्रकाश वर्मा ने सभी एवार्डियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवयित्री कमला सिंह जीनत ने किया।समारोह को प्रमुख रूप से डॉ अनुराग अवस्थी,अरविन्द सिंह,डॉ संजय महाजन,लक्ष्मी शंकर बाजपेयी,रीता प्रकाश मणिकर्णिका,राजकुमार जैन राजन व डॉ जागृति सिंह सहित कई लोंगों ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here