दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक

0
33

आई एन वी सी न्यूज़
भोपाल,
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना करते हुए, नागरिकों का आह्वान किया है कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। इसे दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाकर मनाया जाना चाहिए।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपक स्वावलंबन, स्वाधीनता और स्वाभिमान का प्रतीक है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते है। उन्होंने कहा है कि ऐसे पावन अवसरों पर हम सबको अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में दीपावली का उत्सव मनाएं। उत्साह, उमंग के साथ भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत बनाने में योगदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here