दिल्ली मैट्रो आधुनिक भारत की गौरवमयी उपलब्धि : जयपाल रेड्डी

1
14

आईएनवीसी ब्यूरो  
नई दिल्ली.
शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि दिल्ली मैट्रो आधुनिक भारत की गौरवमयी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय ने शहरी यातायात से संबंधित कई अहम फैसले किए हैं, ताकि रोजाना यात्रियों का सफर आसान हो सके। वे आज यहां अपने मंत्रालय से संबंधित संसदीय सलाहकार समिति को संबोधित कर रहे थे।

रेड्डी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने चेन्नई मैट्रो रेल को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लागत 14,600 करोड़ रुपए आएगी। यह केन्द्र और राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम होगा। बेंगलुरु मैट्रो रेल परियोजना को 9.5 किलोमीटर तक बढ़ाने की भी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मुम्बई मैट्रो गलियारे के तहत वरसोवा से घाटकोपर बरास्ता अंधेरी के लिए 471 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। वाईविलिटी गैप फंडिंग लाइन-1 के तहत है। इसी तरह वाईविलिटी गैप फंडिंग लाइन-2 के तहत घाटकोपर से मानखुर्द बरास्ता बांद्रा के लिए 1532 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here