दिल्ली में रिकॉर्ड 3137 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

0
35

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3137 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। यह अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड है। इन नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 50 हजार से अधिक हो गए हैं। शुक्रवार को राजधानी में 66 लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो गई।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आए 3137 नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 53116 पहुंच गया है। इनमें से शुक्रवार को 1828 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर भी गए।दिल्ली में अभी तक 23569 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में 66 नई मौत दर्ज होने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 2035 हो गया है। यह चिंताजनक बात है।सरकार लगातार इसे रोकने का प्रयास कर रही है।

 

सक्रिय मामले 27512

दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 27 हजार से अधिक हो गए हैं। ये महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे अधिक हैं। शुक्रवार को कुल 27512 सक्रिय मरीज हो गए, इनमें से 5883 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

 

अधिकांश मरीज होम आइसोलेंशन में रखे

दिल्ली में कोरोना से पीड़ित कुल मरीजों में से 139 मरीज कोविड मेडिकल केयर सेंटर में भर्ती हैं और 1143 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक 10490 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में रखे गए हैं। दिल्ली में तेजी से बढ़ते मामलों के कारण हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 243 हो गई है। दिल्ली में अभी तक 334376 टेस्ट हो चुके हैं। राजधानी में 24 घंटे में 13074 जांच हुईं। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here