दिल्ली मेँ ”आप” की सरकार और दिल्ली पुलिस मेँ बढ़ती तल्ख़ियोँ के बीच मामला पहुंचा उप राज्यपाल के पास!!

0
23

उप राज्यपाल नसीब जंगआई एन वी सी,

दिल्ली,

आम आदमी पार्टी की सरकार के नये और जोशिले मंत्रियो के कामकाज के तरिकोँ के चलते अब दिल्‍ली सरकार और दिल्ली पुलिस में ठन गई है। दिन बीतने के साथ ही इन दोनों के बीच का तनाव भी बढ़ता जा रहा है। और अब ये  दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ खुल कर खड़े हो गए है। इसी बीच दिल्ली पुलिस के रवैये से नाराज़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी शिकायत उपराज्यपाल नजीब जंग से की है।

दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में डेनमार्क की महिला से गैंगरेप की घटना के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर आये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उप राज्यपाल (एलजी) नजीब जंग से मुलाकात की और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।पुलिस के रवैये से नाराज़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी शिकायत उपराज्यपाल से की। जिस वक्त केजरीवाल उप राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे उस वक्त दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी वहां मौजूद थे।

दिल्ली पुलिस के साथ तनाव के बीच आप मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया पर भी निशाना साधा और उसे दिल्ली पुलिस का प्रवक्ता करार दिया। पुलिस के रवैये से नाराज़ अरविंद केजरीवाल ने तीन एसएचओ और एक एसीपी को निलंबित करने की मांग रखी है, लेकिन दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसे ठुकराते हुए कहा कि आप की सरकार उनके काम में दखल दे रही है।

सूत्रों ने बताया कि उप राज्यपाल से मुलाकात में केजरीवाल ने तीन थानों के प्रमुखों को हटाने का अनुरोध किया। केजरीवाल पहाड़गंज, सागरपुर और मालवीय नगर के थाना प्रमुखों को निलंबित करना चाहते हैं। जिस समय केजरीवाल जंग से मिलने गए थे उस समय दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी भी वहां पहुंचे हुये थे।

ग़ौर तलब है कि यदि मुख्यमंत्री की बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो वह आंदोलन कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस ने कल डेनमार्क की महिला के साथ गैंगरेप को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

केजरीवाल 15 जनवरी की रात को सेक्स और मादक रैकेट की मालवीय नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों से शिकायत मिलने पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के रात में छापामारी करने के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका को लेकर खासे नाराज़ बताये जा रहे हैं। इस दौरान भारती और पुलिस अधिकारी के बीच कहा सुनी भी हुई थी। दिल्ली पुलिस इस मामले पर भारती के खिलाफ उप राज्यपाल को रिपोर्ट सौंप सकती है।

उधर, दिल्ली पुलिस राज्य सरकार के मंत्रियों के व्यवहार को लेकर नाराज़ है। पुलिस का कहना है कि राज्य सरकार के मंत्री उसके कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने डेनमार्क की महिला से गैंगरेप और आप मंत्रियों के महिला का नाम उजागर करने को लेकर कल ज़ोरदार प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की थी। लवली गैंगरपे की घटना पर दिल्ली पुलिस की उदासीनता के लिए गृहमंत्री को पत्र भी लिखेंगे।

उल्लेखनिय है कि, उपराज्यपाल के बाद केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलेंगे। उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे। इस मुलाकात के उन्होने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली पुलिस को ठीक करके रहेगी। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया है और हम चाहते हैं जांच चलती रहेगी, लेकिन पुलिसकर्मियों का तत्काल निलंबन हो।

 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here