दिल्ली की तर्ज पर मप्र में भी होगा नम्बर – ‘काम के बदले दाम’ वालों पर कसेगा शिकंजा

0
35
admin-ajaxआई एन वी सी ,
भोपाल ,
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भ्रष्टाचारियों को पकड़ने फोन नम्बर जारी करने की घोषणा की है। यह शनिवार शाम से सक्रीय हो जाएगा।
यह नम्बर 9009133322 होगा। इस पर पूरे प्रदेश से कॉल किया जा सकेगा। इसमें कहीं रिश्वत मांगे जाने, किसी काम में विलंब होने आदि की शिकायत की जा सकेगी। दिल्ली की ही तरह इसे सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रखा जाएगा। इस नम्बर पर आने वाली कॉल्स को टीम प्रकरण के हिसाब से अलग-अलग करेगी। इमसें अति संवेदनशील कॉल्स को अलग किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जहां ऐसा मिलेगा कि स्टिंग कराया जाना है, वहां संबंधित शिकायत करता के साथ टीम स्टिंग करेगी। मुख्यमंत्री की मंशा ‘काम के बदले दाम’ मांगने वालों को रंगे हाथ पकड़ा जाए। ऐसा होने से प्रदेश के लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here