दिग्गज नर्तकों का मेला आज से

0
28

invc-news-danceआई  एन वी सी न्यूज़
भोपाल .

–  कलान्धिका नृत्य नाट्य संस्था समिति का चौथा नृत्यांगन राष्टीय नृत्य महोत्सव शहीद भवन में आज से शुरू – 

कलान्धिका नृत्य नाट्य द्वारा संगीत नाटक अकादमी एवं सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में शहीद भवन भोपाल में १८ मार्च से नृत्य आँगन राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव की शुरुआत हो रही है .

कार्यक्रम के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना जोड़ी कमिलिनी नलिनी अस्थाना द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जायेगी . इस अवसर पर कथक के विखात गुरु जितेंदर महाराज भी उपस्थित रहेंगे . रायगढ़ घराने के दरबारी नर्तक एवं गुरु रामलाल बरेठ एवं नलिनी कमिलिनी की जोड़ी को राजा चक्रधर सिंह कत्थक सम्मान से भी अलंकृत किया जाएगा. नृत्य आँगन में पहले दिन मुख्यातिथि के रूप में मशहूर परिकल्पक जयंत देशमुख एवं मध्य प्रदेश नाट्य विधालय के निदेशक श्री संजय उपाध्याय मौजूद रहेंगे .

नलिनी कमलिनी देश की नामी कत्थक न्रित्यांगानाओं में से एक हैं और इनके नृत्यों ने भारत में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी भारत कि संस्कृति कि छाप छोड़ी है . कैलाश मानसरोवर पर्वत पर नृत्य करने के रिकॉर्ड भी इनके नाम है . कमिलिनी अस्थाना वर्तमान समय में कत्थक केंद्र दिल्ली कि अध्यक्ष भी हैं .

इसी दिन राजा मानसिंह नाट्य विभाग का नाटक ग्लोबल राजा भी मानचित होगा जो योगेन्द्र चौबे द्वारा निर्देशित है और भोपाल के ही अलखनंदन द्वारा लिखित है .

समारोह के दुसरे दिन बनारस घराने के विशाल कृष्णा द्वारा नृत्य प्रस्तुति होगी. इसी दिन डॉ राखी दुबे द्वारा रायगढ़ के कत्थक की प्रस्तुति चक्रधर दरबार प्रस्तुत की जायेगी . इसमें रायगढ़ का दरबारी कत्थक नाचा जाएगा .

समारोह के अंतिम दिन राजेंद्र गंगानी जी की शिष्या मानसी सक्सेना द्वारा कत्थक की प्रस्तुति होगी एवं असम से आई डॉ मीरनन्दा बरठाकुर द्वारा असम के नृत्य सत्रीय की प्रस्तुति होगी .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here