दर्री पड़ाव बस दुर्घटना में 13 की मौत

0
23
images (1)आई एन वी से,
रायपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महासमुन्द जिले में राष्ट्रीय राज मार्ग-53 पर ग्राम झलप और पटेवा के बीच दर्री पड़ाव में हुई भीषण बस दुर्घटना में मारे गए 13 यात्रियों के परिवारों को एक-एक लाख रूपए और गंभीर घायल चार यात्रियों को दस-दस हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर कर दी है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है। नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय से इस आशय का आदेश कल महासमुन्द कलेक्टर को जारी कर दिया गया है।
ज्ञातव्य है कि चार दिन पहले 25 नवम्बर को हुई इस दुर्घटना में एक निजी कंपनी की बस में सवार इन यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। जिन मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रूपए दिए जाएगे उनके नाम इस प्रकार है- श्रीमती सविन्दर कौर पति रंजित सिंग उम्र 45 -पिथौरा, श्री कैलाश पिता कुन्दन सिंघल उम्र 30-पिथौरा जिला महासमुन्द, श्री शैलेन्द्र सिंह पिता श्री मांगीलाल उम्र 30-त्रिमूर्ति कालोनी महासमुन्द, श्री गुड्डू उर्फ राज मोहम्मद पिता जलाल हुसैन उम्र 35-पाईकमाल उड़ीसा, श्री महादेव पिता श्री सिकन्दर बरिहा उम्र 35-गढ़फुलझर बसना, श्री राजेन्द पिता श्री चुड़ामणी पाण्डेय उम्र 35- गढ़फुलझर बसना, श्री श्रवण कुमार पिता श्री धरमलाल ढीमर उम्र 20- छिलपावन, पो.ऑ.पटेवा, श्री रोहित कुमार पिता श्री रंकामणी भोई उम्र 45-बड़ेलोरम थाना सांकरा, श्री सुखदेव सिंह पिता श्री हरवंश सिंह उम्र 34-कुम्हड़वाल, पंजाब, श्री जसपाल सिंह हरवंश सिंह उम्र 30- कुम्हड़वाल थाना धुरी, संधरूर पंजाब, श्री सुरेश मसी पिता श्री विजय मसी उम्र 48-नयापारा महासमुन्द वार्ड नं. 04, श्री दुर्गेश उर्फ तिलक पिता श्री रथराम साहू उम्र 18-थरगांव थाना-बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार , श्री सुदीप प्रधान पिता श्री नवराधन उम्र-25 गढ़फुलझर शामिल है। गंभीर रूप से घायल जिन यात्रियों को दस-दस हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की गई है, उनके नाम इस प्रकार है- श्री अशोक बाजपेयी पिता श्री एस.एस.बाजपेयी-पटेवा, श्री जयलाल पिता इन्द्रामणी-उड़ीसा, श्री सुभाष पिता श्री भिखारी-उड़ीसा तथा मो.जिकर पिता स्व.हॉजी हुसैन सांकरा जोंक महासमुन्द शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here