तीन दिवसीय लिटराटी में लेक क्लब चंडीगढ़ में कई पुस्तकों का विमोचन होगा : सुमित्रा मिश्रा

0
35
चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटीआई एन वी सी,

चंडीगढ़,

चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी 7 से 9 नवम्बर, 2014 तक सुखना क्लब चंडीगढ़ पर लिटराटी-2014 का आयोजन कर रही है। चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी की चेयरपर्सन सुश्री सुमित्रा मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लिटराटी-2013 की सफलता के बाद लिटराटी-2014 का आयोजन किया जा रहा है।

सुश्री सुमित्रा मिश्रा ने आगे बताया कि लिटराटी-2013 में देषभर से लगभग 35 लेखकों ने भाग लिया था। इनमें भास्कर घोस, जेरी पिंटो, पारो आनन्द, किषवार देसाई, मेघना पंत, मधु किषवार, प्रसून जोषी, इरषाद कामिल, राहुल पंडिता तथा अष्विन सांघी जैसे प्रसिद्ध लेखक षामिल थे। उन्होंने आगे बताया कि लिटराटी-2014 में 35 से भी अधिक प्रसिद्ध लेखकों को आमंत्रित किया गया है। इनमें अमिताभा बागची, विनिता डावरा नानगिया, सुधा षाह, डॉ. अनुराधा कपूर, बिनोय बहल, प्रो. रूकमिनी भैया नय्यर, एम.जे. अकबर, अनिता नय्यर, मेघना गुल्जार, षांतनु राय चैधरी, पारो आनन्द, नवतेज जोहर, सथ्या सारन, टिस्का चैपड़ा, आभा नारायण लांबा, नंदिता सी. पुरी जैसी प्रतिश्ठित लेखकों ने अपनी सहमति भी व्यक्त कर दी है।

सुश्री सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि इस तीन दिवसीय लिटराटी में लेक क्लब चंडीगढ़ में कई पुस्तकों का विमोचन होगा, परिचर्चा होगी, पुस्तक वाचन और संध्या मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे, पुस्तकों के स्टाल लगेंगे और बहुत से साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुश्री मिश्रा ने चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया इस सोसाइटी के वर्श 2012 में गठन के बाद से इसने लेखकों से मिलिए कार्यक्रम, उभरते लेखकों के लिए वर्कषॉप और लघु कथा व कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करके चंडीगढ़ के साहित्यिक माहौल को नये आयाम दिये हैं।

सुश्री मिश्रा ने बताया कि चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी ने प्रसिद्ध अभिनेता और लेखक अनुपम खेर का कार्यक्रम करवाया था। इस कार्यक्रम की बड़ी सराहना हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि हमारी लघु कथा प्रतियोगिता में 100 प्रविश्टियां आई थी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ने हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया था, जिसमें सूरेन्द्र षर्मा और दूसरे प्रतिश्ठित कवियों ने भाग लिया था। साहित्यिक माहौल को प्रोत्साहित करने के सोसाइटी के प्रयासों के दृश्टिगत ष्याम-ए-खुसरो जैसी कला और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध स्वतंत्र फिल्म निर्माता युसुफ सईद ने भाग लिया। सोसाइटी नियमित रूप से ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इन कार्यक्रमों में प्रसिद्ध लेखक पवन के. वर्मा ने अपनी नवीनतम रचना चाणक्य न्यू मैनिफेस्टो और कूटनीतिज्ञ और प्रसिद्ध लेख नवतेज षर्मा ने अपनी रचना सैवज हारवेस्ट, चेतन महाजन ने अपनी पहली पुस्तक बैड ब्वॉज ऑफ बोखारो, अमेरिका की कमला के. कपूर ने अपनी आने वाली पुस्तक दि सिंगिंग गुरु पर प्रकाष डाला। इस साल के षुरू में प्रसिद्ध अभिनेता और परोपकारी राहुल बोस के साथ प्रयोगात्मक एकालाप संध्या का भी आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here