तकनिकी शिक्षा मे मध्य प्रदेश निकल सकता है दिल्ली से आगे

0
30
education in bhopalआई एन वी सी,
दिल्ली,
प्रेक्टिश फॉर स्मार्ट गवर्नेंस पर आयोजित 33वीं स्कॉच सम्मिट में मध्यप्रदेश को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल उन्नयन विभाग को स्कॉच प्लेटिनम पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश में विकास खण्ड स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार और स्व रोजगार आधारित कौशल उन्नयन खोलने के लिए स्कॉच प्लेटिनम पुरस्कार श्रीमती अजिता वाजपेयी पाण्डे ने प्राप्त किया। तीन अन्य क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को नवाचार के लिए स्कॉच गोल्डन पुरस्कार प्रदान किया गया। वित्त के क्षेत्र में श्रीमती अरूणा शर्मा अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मध्यप्रदेश शासन को नवाचार करने पर स्कॉच गोल्डन पुरस्कार प्रदान किया गया। स्कॉच सम्मिट में उच्च शिक्षा में ई प्रवेश देने के लिए मध्यप्रदेश को स्कॉच गोल्डन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार उच्च शिक्षा सचिव डॉ0 व्ही.एस. निरंजन ने प्राप्त किया। मध्यप्रदेश मंे वर्ष 2012-13 में कॉलेजों में साढे़ तीन लाख छात्र-छात्राओं को ई प्रवेश दिया गया है। यह प्रक्रिया प्रदेश के 1200 कालेजों में अपनाई गयी है। मध्यप्रदेश में लोक सेवा प्रबन्धन केन्द्र की स्थापना के क्षेत्र मंे श्री मनोहर लाल दुबे को गोल्डन स्कॉच पुरस्कार प्रदान किया गया। उज्जैन कलेक्टर श्री बी0एन0 शर्मा को ऑर्डर ऑफ मेरिट का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महाकालेश्वर मंदिर को ऑन लाइन लाइव करने के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार एन.आई.सी. उज्जैन के श्री धमेन्द्र यादव ने प्राप्त किया। स्कॉच ग्रुप के प्रमुख श्री समीर कोचर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने पर पूरे देश से एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे जिनका परीक्षण उपरान्त 150 संभावितों मंे से उक्त पुरस्कार प्रदान किये गये। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यांे को भी विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने पर पुरस्कार दिये गये।  पुरस्कार श्री नंदन नीलकणि द्वारा प्रदान किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here