डॉ. अंबेडकर नारी के मुक्तिदाता

0
28

आई एन वी सी न्यूज़
रोहतक,

आज डॉ. अम्बेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के तत्वावधान में पीजीआईएमएस के विजय पार्क में भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. ओ.पी. कालरा व विशिष्ट अतिथियों में कुलसचिव प्रो. एच.के. अग्रवाल, एम.एस. प्रो. नित्यानन्द, पूर्व एमएस प्रो. अशोक चौहान, प्रो. कर्णवीर चमार, प्रो. अशोक राठी शामिल रहे।
कुलपति ओ.पी. कालरा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर विश्व में बहुत बड़े विद्वान थे। जिनकी बुद्धिमता और देशभक्ति को भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। वो वास्तव में नारी के मुक्तिदाता रहे हैं। कुलसचिव प्रो. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश में समानता की लड़ाई हर वर्ग के लिए लड़ी। भारत देश के सभी धर्मों को संविधान रूपी ग्रन्थ से एक सूत्र में पिरोया जिससे देश की संस्कृति का विकास हो सका। प्रो. नित्यानंद ने कहा कि देश में अराजकता पर लगाम भारत का संविधान लगाता है, जिससे देश में अमन-चैन व भाईचारा कायम होता है। डॉ. अम्बेडकर चेयर के चेयरमैन प्रो. कर्णवीर चमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हर वर्ग के लिए संघर्ष किया। जिसके परिणामस्वरूप देश में अमन-चैन कायम हो सका तथा देश में गैर बराबरी को खत्म करके समानता का पक्ष रखा।
आज विजय पार्क में श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता डॉ. विनोद कुमार मेहरा ने की। जिसमें बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। पुष्प अर्पित करने के बाद मुख्य अतिथि ने संविधान बचाओ संकल्प सन्देश यात्रा को नीली झंडी दिखाकर एमवीए अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया के नेतृत्व में रवाना किया जो पीजीआईएमएस से चलकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, गेट नं. 1, सेक्टर-14, पावर हाऊस, मेडिकल मोड, डी-पार्क, अशोका चौंक, सोनीपत स्टैंड से अम्बेडकर चौंक तक जोरदार जय भीम, जय भारत व डीजे पर नाचते-गाते युवा जोश के साथ डॉ. अम्बेडकर चौंक पर बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पित की व युवाओं को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विक्रम सिंह डूमोलिया, डॉ. वीरभान, डॉ. दिनेश गौरव, डॉ. महेश महाला, डॉ. जोगेन्द्र केरो, डॉ. सुमित, डॉ. के.डी., डॉ. नरेशपाल, डॉ. चन्द्रभान, डॉ. रोहतास चमार, अशोक, सुरेन्द्र सिंहमार, मनोज खुंडिया, पंकज, कृष्ण, अडीचन्द निम्बडिया, राजपाल भगत, सतबीर बहमणी, आर.एस. गौतम, दिनेश ओहल्याण, प्रवीण कलसन, आदर्श भौरिया, विकास बहमनिया, दीपक खासा, अमित अहलावत, अमित नरवाल, अजय कथूरा, खुशीराम, अनिल नरवाल, राकेश रिठाल, प्रो. दया सरोहीवाल, डॉ. बिमला राठी, प्रो. सुमेधा धनी, डॉ. प्रियंका आदि सहित सैंकडों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here