डा. पूर्णचंद शर्मा पंडित माध्व प्रसाद मिश्र और डा. केके रत्तू विशेष साहित्य सेवी पुरस्कार से होंगे सम्मानित

0
24

Dr.Rattuआई एन वी सी,,
पंचकूला,,
हरियाणा साहित्य अकादमी ने वर्ष २०१२ के साहित्य सम्मान पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार पुरस्कारों की संख्या के साथ राशि भी बढ़ाई गई है। हिंदी-हरियाणावी साहित्य के वर्ग में ढाई लाख रुपए का पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान रोहतक के डॉ. पूर्ण चन्द शर्मा को मिलेगा। महाकवि डेढ़ लाख रुपए का सूरदास सम्मान रोहतक के ही डॉ. राजबीर सिंह धनखड़ को मिलेगा। हिंदी साहित्य वर्ग में एक लाख रुपए का बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान सांपला के मधुकांत को, साहित्य पत्रकारिता में एक लाख रुपए का लाला देशबंधु सम्मान चंडीढ़ के अरुण नैथानी को, एक लाख रुपए का लखमीचंद सम्मान सोनीपत के सुमेर चंद को, एक लाख रुपए का जनकवि मेहर सिंह सम्मान भिवानी के डा. विश्वबूंधु शर्मा को, हिंदी, एक लाख रुपए का हरियाणवी रचनाकार वर्ग में आदित्य अल्हड़ हास्य सम्मान दिल्ली के जैमिनी हरियाणवी को, श्रेष्ठ महिला रचनाकार वर्ग में एक लाख रुपए का पुरस्कार फरीदाबाद की कमल कपूर को, विशेष साहित्य सेवी सम्मान के तौर पर एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में गुडग़ांव के मदन साहनी, फरीदाबाद के बलदेव राज शांत, फरीदाबाद के तेजेंद्र शर्मा,सोनीपत के धर्मपाल, चंडीगढ़ के डा. कृष्ण कुमार रत्तू और चंडीगढ़ के ही सुरेेंद्र बंसल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here