झारखंड में अबकी बार मज़बूत सरकार ?

1
35

{ संजय कुमार आजाद }  अटल बिहारी वाजपाई के नेतृत्व में केंद्र की तत्कालीन एनडीए सरकार ने १५ नबम्बर २००० झारखण्ड का गठन कर धरती आवा भगवान् बिरसा के सपनो को साकार करने का सफल प्रयास किया था.१४ साल के अल्प समय में ही झारखंड की राजनीति ने अनेक मिसाल कायम की ये मिसाल झारखंड के जनता की भलाई के लिए नही अपितु राजनीति लुटेरों ने झारखंड की मलाई को लुटने के लिए किया था.प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर यह राज्य इन काल खंडो में दोहन का जो रूप देखा वह खंडित जनादेश का वीभत्स चेहरा रहा है.

चौदह साल के राजनीति सफ़र में यह छोटा सा राज्य  ९ सरकार और ३ बार राष्ट्रपति शासन को झेल चूका.यहाँ निर्दलीय विधायक भी मुख्यमंत्री पद को प्राप्त कर अपने किये कार्यों के लिए भगवान् बिरसा मुंडा कारागार की शोभा बढ़ा चुकें हैं.इस राज्य को नौकरशाहों और राजनीति के सिपाहसलारों ने जमकर लुटा और राज्य का नेतृत्व गठबंधन की राजनीति का रोना रोकर विकास को विनाश में बदलता रहा है.जल जंगल और जमीन का इस १४ साल में जो दोहन हुआ उसका पांच फीसदी भी यदि यहाँ के मूल निवासिओं की भलाई में किया गया होता तो अन्न के अभाव में यहाँ के निवासी ज़िन्दगी से हाथ नही धोता ? यह राज्य आज भी विकास से कोसो दूर है. भारत का रुर माना जाने बाला यह राज्य अबतक लुट खसोट का ही शिकार बनती आई है.

एकबार फिर यहाँ के लोगों को मौका मिल रहा है है इसबार एक मज़बूत सरकार के सपने को साकार करने के लिए यहाँ के नागरिकों को आगे आना होगा. इसबार चौथी विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने जो घोषणा की उसके तहत झारखंड के कुल ८१ विधान सभा क्षेत्र के लिए पांच चरणों में चुनाव होना निश्चित हुआ है, झारखंड के कुल २०७४७७६ मतदाता २४६६८ मतदान केन्द्रों पर अपना मतदान करेंगे.

नक्सल प्रभावित इस छोटे से राज्य में पांच चरणों में होने बाले मतदान के तहत प्रथम चरण का मतदान २५ नबम्बर मंगलबार को होंगे–चतरा, गुमला, विशुनपुर, लोहरदग्गा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सहित कुल १३ सीटों के लिए मतदान होंगे.

द्वितीय चरण के तहत ०२ दिसंबर १४ को बहडागोरा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सराइकेला, चाईबासा, मझगाव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावा, तमार, तोरपा, खूंटी, माँडर, सिसई, सिमडेगा, कोलेविरा सहित कुल २० सीटों पर मतदान होना है.

तीसरे चरण के चुनाव जो ०९ दिसंबर को होना है वे हैं-कोडरमा, बरकाठा, बरही, बरकागाव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनबार, गोमिया, बेरमो, इचागढ, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके सहित १७ सीटों पर चुनाव होंगे.

चतुर्थ चरण के चुनाव जो १४ दिसंबर को होंगे वे सिट हैं- मधुपुर, देवघर,बगोदर, जमुया, गाँडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बगोदर सहित कुल १५ सीटों के लिए चुनाव होना है,

पंचम और आखिरी चरण जो २० दिसंबर को होना है वे सिट हैं- राजमहल, बोरियो, बरहट, लिट्टीपाड़ा,पाकुर, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामतारा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा और महगामा सहित कुल १६ विधान सभा में मतदान होंगे. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से झारखंड में हेमंत सरकार तोहफों की बरसात कर रही थी उनपर आज लगाम लग गया,

झारखंड में २००९ के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को १८ झारखंड मुक्ति मोर्चा को १८ कांग्रेस को १४ झारखंड विकास मोर्चा को ११ आजसू को ५ राजद ५ जदयू को २ एवं अन्य ८ विधायक हैं.लोकसभा में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है उससे उसका मनोवल बढ़ा हुआ है फलस्वरूप दुसरे दलों से नाता तोड़कर लोग भाजपा के शरण में जा रहें है वहीँ कांग्रेस और झारखंड विकास मोर्चा दोनों की हालत कमोबेश एक जैसी है ,सत्ता सुख भोग रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना अस्तित्व बचाने की जी तोड़ कोशिश कर रहा है जिसका झलक झारखंड में हो रहे सरकारी घोषणाओं में दिख रहा है,

लोकलुभावन घोषणाओं की चाशनी में हेमंत सरकार अपनी मिठास को बचाने के ज़द्दोजेहद में है. स्मरण हो की हेमंत सरकार के एक मंत्री योगेन्द्र साव पर जब नक्सली संगठन चलाने का आरोप लगा और पुख्ता सबूतों के बाद भी जिस नानुकर के बाद उसे बर्खास्त किया गया उसका जवाव तो जनता मांगेगी ही .चुनाव आयोग के घोषणा के बाद झारखंड में जिस राजीनीति माहौल की सरगर्मी बढ़ी है उसका प्रतिफल २३ दिसंबर २०१४ को ही निकलेगा की इसबार भी हरबार की तरह खंडित जनादेश यहाँ की जनता देती है या अबकी बार मज़बूत सरकार के सपनो को साकार करती है.

————————–


DSCN1531 संजय कुमार आजाद
(स्वतंत्र लेखक व पत्रकार हैं)

पता : शीतल अपार्टमेंट,निवारणपुर रांची 834002

मो- 09431162589

*लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं और आई.एन.वी.सी का इससे सहमत होना आवश्यक नहीं ।

——————– 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here