जनलोकपाल विधेयक पेश न हो पाने पर केजरीवाल सरकार का इस्तीफा

0
24

images (7)आई एन वी सी,

दिल्ली,

जनलोकपाल बिल के मुद्दे पर सरकार को मिली नाकामयाबी के बाद आज शाम  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने केजरीवाल के इस्तीफे की पुष्टि की है। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को जनलोकपाल विधेयक पेश न हो पाने पर केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल कैबिनेट की बैठक के बाद आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिये आप के पार्टी मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने अपने इस्तीफे का औपचारिक ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा  फैक्स से भेज दिया है और खबर लिखे जाते समय वो उप राज्यपाल से मिलने उनके आवास जाने वाले हैँ|

ग़ौर तलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे ही दिया। एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद केजरीवाल की सरकार महज 49 दिनों में खत्म हो गई। दरअसल दिल्ली विधानसभा में जैसे ही स्पीकर ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार का जनलोकपाल बिल विधानसभा पास नहीं हो पाया। उसके तुरंत बाद केजरीवाल ने पद से हटने के संकेत दे दिए थे।

दरअसल आज दिनभर दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल को लेकर हो-हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच सरकार ने बिल विधानसभा में पेश कर दिया। लेकिन विपक्षी पार्टियों ने उप-राज्यपाल की चिट्ठी का हवाला देते हुए वोटिंग की मांग की। और फिर वोटिंग के दौरान इस बिल के खिलाफ 42 वोट पड़े जबकि बिल के पक्ष में महज 27 वोट पड़े। इसके बाद केजरीवाल ने विधानसभा में कह दिया था कि उनका विधानसभा में ये आखिरी सत्र हो सकता है।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अगर जनलोकपल बिल पेश नहीं होने दिया गया तो वे पद से इस्तीफा दे देंगे। और आज उन्होंने अपने वादों को निभाते हुए सरकार से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करते रहेंगे। इस्तीफे के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।

एक बात और उल्लेखनिय है कि पार्टी मुख्यालय मेँ आप कार्यकर्ता एक नारा बड़ॆ ज़ोर शोर से लगा रहे थे कि ‘अभी शीला हारी है, अब मोदी की बारी है’, खैर ये तो आने वाले लोकसभा चुनाव ही बतायेंगे कि आखिर समय किसका है, लेकिन जिस तरह से ‘आप’ का अन्दाज़ नज़र आता है उसे देखकर तो यही लगता है कि आना वाला समय कुछ नया और अद्भूत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here