Home Politics BJP जनता की दिक्कतों को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार कटिबद्ध हैं – मुलायम सिंह यादव

जनता की दिक्कतों को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार कटिबद्ध हैं – मुलायम सिंह यादव

0
जनता की दिक्कतों को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार कटिबद्ध हैं  –   मुलायम सिंह यादव
आई.एन.वी.सी,,
लखनऊ,,

                         समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि यह सरकार जनता की है। उनकी समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए मंत्रियों से कहेगें। कार्यकर्ताओं के फैक्स गम्भीरता से लिए जाएगें। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सभी को उनके काम की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।

श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। उन्होने कहा
कि कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलेगा। वे बस सरकार को काम करने के लिए अवसर दें। उन्होने भरोसा दिलाया कि जिन पुलिस अधिकारियों ने उनका उत्पीड़न किया उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सरकार करेगी। विकास के कामों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम होगा। जनता की दिक्कतों को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार कटिबद्ध हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अब अपने-अपने क्षेत्रों में वापस जाएं। जनता से सम्पर्क करें। उनकी समस्याओं को
हल करने का प्रयास करें। किसानों और बेकारों के मसलों पर विशेष ध्यान दें। अपनी जो बात कहनी हो वह लिखकर दे जाएं। उन्होने याद दिलाया कि सन् 2012 की जीत के बाद अब हमारा लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली पर कब्जा करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here