चौहान ने कला पुस्तक का विमोचन किया

0
28

book kala releasedआई एन वी सी,
भोपाल,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ अपर मुख्य सचिव श्री एम.एम. उपाध्याय की पुस्तक कार्य करने की कला- जज्बा और जुनून” का विमोचन किया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री उपाध्याय ने अपनी इस पुस्तक में अपने दीर्घ प्रशासनिक अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने के 101 तरीकों का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि व्यवस्थित कार्य करने से समय और श्रम की बचत की जा सकती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. श्री कोमल सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री हरिरंजन राव भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here