चन्द्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार 2022 महत्वपूर्ण जानकारी

0
14

चन्द्र ग्रहण – 8 नवंबर मंगलवार 2022  महत्वपूर्ण जानकारी
सूतक प्रारम्भ – 09:21 AM
सूतक समाप्त – 06:18 PM

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ – 02:48 PM

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त – 06:18 PM

चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ (चन्द्रोदय के साथ)  05:32 PM
चन्द्र ग्रहण समाप्त – 06:18  PM

चन्द्रोदय – 05:32 PM
ग्रहण की अवधि – 00 घण्टे 45 मिनट्स 52 सेकण्ड्स

ग्रहणकाल के समय भोजन

ग्रहण एवं सूतक के दौरान समस्त प्रकार के ठोस एवं तरल खाद्य पदार्थों का सेवन निषिद्ध है। अतः सूर्य ग्रहण से बारह घण्टे तथा चन्द्र ग्रहण से नौ घण्टे पूर्व से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक भोजन नहीं करना चाहिये। यद्यपि बालकों, रोगियों तथा वृद्धों के लिये भोजन मात्र एक प्रहर अथार्त तीन घण्टे के लिये ही वर्जित है।
__________________

कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार, नवम्बर 8, 2022 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 07, 2022 को 04:15 PM
पूर्णिमा तिथि समाप्त – नवम्बर 08, 2022 को 04:31 PM

भीष्म पञ्चक समाप्त, गुरु नानक जयन्ती, पुष्कर स्नान, चन्द्र ग्रहण *पूर्ण, कार्तिक अष्टाह्निका विधान पूर्ण, कार्तिक रथ यात्रा, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, कार्तिक पूर्णिमा, अन्वाधान, उत्तम मन्वादि, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग

___________

तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥

श्लोक अर्थ – अन्धकाररूप महाभीम चन्द्र-सूर्य का मर्दन करने वाले राहु! सुवर्णतारा दान से मुझे शान्ति प्रदान करें।

विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत।
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥

श्लोक अर्थ – सिंहिकानन्दन (पुत्र), अच्युत! हे विधुन्तुद, नाग के इस दान से ग्रहणजनित भय से मेरी रक्षा करो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here