गोयल : कांग्रेस ने नही पूरे किए घोषणापत्रों में किए वायदे

0
41
vijay goilआई एन वी सी ,

दिल्ली,

 दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने आज कांग्रेस सरकार की इस बात के लिए भतर्सना की कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले चुनाव घोषणापत्रों में किये गये वायदों को पूरा नहीं किया।  कांग्रेस का नारा है “अनुभव है रफ्तार है“ यह अधूरा है।  पूरा नारा इस तरह होना चाहिए, “अनुभव है (झूठ बोलने, घोटाले और भ्रष्टाचार का), रफ्तार है (महंगाई बढ़ाने की)।“
रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये गोयल ने कांग्रेस के घोषणापत्रों में किये गये उन वायदों की सूची दी जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया।
पूर्ण राज्य का दर्जा – वर्ष 2003 में कांग्रेस ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की बात कही थी।  पिछले साढ़े नौ वर्षों से कांग्रेस दिल्ली और केन्द्र में सत्ता में है।  परन्तु दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के लिए कोई कदम नहीं उठाये गये हैं।
लाल डोरा – वर्ष 2003 और 2008 के घोषणा पत्रों में कांग्रेस ने लाल डोरा क्षेत्र के विस्तार का वायदा किया था किन्तु यह वायदा अब तक पूरा नहीं किया गया।
आवास – वर्ष 2003 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा “निम्न मध्य वर्ग के सरकारी कर्मचारियों और औद्योगिक श्रमिकों के लिए एक विकास बोर्ड की स्थापना की जायेगी जिसके पास पर्याप्त धन भी होगा।  समाज के इन वर्गों के लिए बने बनाये मकान उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत योजना बनाई जायेगी।  हम इनकी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति में प्रगति के लिए प्रयास करेंगे।  इसी प्रकार पुनर्वास और झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के लिए कांग्रेस ने वायदा किया कि वह इन कालोनियों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए नई योजनायें बनायेगी। वर्ष 2008 के घोषणापत्र में कांग्रेस ने यह भी कहा कि राजीव रत्न योजना के अधीन स्लम बस्तियों/शहरी गरीबों के लिए अन्य स्थान पर घर उपलब्ध कराने के लिए लगभग 10 लाख घर बनाये जा रहे हैं। 10,000 घर आबंटन के लिए तैयार हैं।  ये सभी वायदे अधूरे रहे।“
पत्रकारों के लिए आवास कालोनी – वर्ष 2003 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पत्रकारों के लिए कम दरों एवं आसान किश्तों पर ऋण उपलब्ध कराकर पत्रकारों के लिए आवासीय कालोनी बनाने का वायदा किया था।  इस समय स्थिति यह है कि पत्रकारों के लिए कुछ भी नहीं किया गया।
अस्पताल – वर्ष 2003 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि ताहिरपुर में 650 विस्तर वाला राजीव गांधी सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल का निर्माण शुरू हो गया है और दिसम्बर, 2004 तक यह पूरा हो जायेगा, ओपीडी की सुविधायें शुरू हो गई हैं।  वर्ष 2013 में यह स्थिति है कि एक ही ओपीडी चल रही है और अस्पताल पूरी तरह काम नहीं कर रहा है।
बिजली – वर्ष 2003 और 2008 में कांग्रेस ने बिजली उत्पादन के मामले में दिल्ली को आत्मनिर्भर बनाने का वायदा किया था।  सच्चाई यह है कि दिल्ली को अन्य राज्यों से बिजली खरीदनी पड़ती है।
रोजगार के अवसर – वर्ष 2003, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पर पृष्ठ संख्या आठ पर लिखा है “दिल्ली के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अनेक अवसर मिलेंगे जिससे उन्हें समाजिक सुरक्षा का अनुभव होगा।  हाल ही में उन्होंने एक दस्तावेज जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली में बेरोजगारों की संख्या 5.76 लाख से घटकर 1.74 लाख हो गई है।  किन्तु वास्तविक आंकड़ा इस प्रकार है, दिल्ली में 10.74 लाख रजिस्ट्रीकृत बेरोजगार हैं।  दस वर्षो में सरकार ने केवल 11,242 लोगों को ही रोजगार दिये हैं।“
गोयल ने कहा कि “कांग्रेस ने चुनाव के समय अनेक वायदे किये थे किन्तु उन्हें कभी पूरा नहीं किया।  दिल्ली की जनता यह जानना चाहती है कि ये वायदे क्यों नहीं पूरे किये गये।“
दिल्ली में सत्ता में आने के बाद पार्टी विकास का ऐसा माॅडल लागू करेगी जो दीर्घकालिक विजन और सूक्ष्म योजना पर आधारित होगी।  उन्होंने कहा “हम भ्रष्टाचार मुक्त विकास में विश्वास करते हैं जबकि कांग्रेस विकास मुक्त भ्रष्टाचार में विश्वास करती है।“

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here