गांव स्तर स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से संक्रामक रोगों पर काबू पाया जा सकता है : मुख्य संसदीय सचिव

0
17

आई.एन.वी.सी,,

हरियाणा,,
हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने आज भिवानी के गांव रामपुर बलियाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र, सी.सी.गलियों एवं पेयजल योजनाओं का उदघाटन किया। इन पर 25 करोड़ रूपये से अधिक राशि व्यय की गई है।
        इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण पर 25 लाख रूपये की लागत आई है। इस स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसुति सेवाओं के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं को आम आदमी तक पहुचाने के लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए गए है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने लोगों को 4 नवम्बर को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शिरक्त करने की अपील भी की।
        मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की भर्ती करने का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा चिकित्सक तैयार करने हेतू सीटों में बढोतरी करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से संक्रामक रोगों पर काबू पाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान के माध्यम से चेचक और पोलियों जैसे गंभीर लोगों को मुक्ति दिलाने का काम किया है। इसी प्रकार विभाग द्वारा डेंगू जैसे बुखार पर भी नियंत्रण किया गया है।
        श्री फौजी ने लोगों से अनुरोध किया कि वे बदलते मौसम में बचाव रखते हुए अपने आसपास खड़े गंदे पानी की निकासी संभव करें। इसके अलावा अपने घरों में एकत्र होने वाले पानी में मिट्टी तेल का छिड़काव करके मच्छरो को पनपने से रोकें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सचेत एवं जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गांव स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे बच्चों को पोलियों, निमोनिया, खसरा व टेटनैस जैसी बीमारियों से निजात दिलाने के लिए एक टीका लगाया जा रहा है। इससे पहले इन रोगों के लिए अलग-अलग टीके  लगाए जाते थे।
        श्री फौजी ने कहा कि कांगे्रस पार्टी द्वारा एफ.डी.आई के समर्थन में 4 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बवानी खेड़ा हलके से भारी संख्या में लोग शिरकत करेगें। वे आज अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान गांवों में लोगों को संबोंधित कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि इस रैली को कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कई वरिष्ठ कांगे्रसी नेता संबोंधित करेगें। उन्होंने गांव सुमरा खेड़ा, बलियाली, सुई, जाटूलोहारी, मण्ढाणा, कुंगड़, भैणी जाटान, भैणी ठाकराण, खेड़ी दौलतपुर तथा पपोसा का दौरा कर सभी गांवों में अनेक विकास कार्यो के उद्धाटन व शिलान्यास किए और लोगों को रैली में पहुंचने की अपील की।
        श्री फौजी ने कई गांवों में सी.सी.गलियां, आंगनबाड़ी केन्द्र, सभी वर्गों की चौपालें, स्कूल कमरे, पंचायत घर, सुई से जाटूलोहारी सम्पर्क मार्ग, राजपुरा माईनर की रिमोडलिंग, पशु अस्पताल तथा बॉक्सिंग हाल-कम बहु-उद्देशीय खेल परिसर जैसी योजनाओं का लोकार्पण किया। श्री फौजी 28 अक्तूबर को गांव घुसकानी, मिताथल, गुजरानी, सैय, कलिंगा, रिवाड़ी खेड़ा तथा सरसा घोघड़ा का दौरा कर अनेक विकास परियोजनाओं का उद्धाटन करेगें। गांवों में पहुंचने पर श्री फौजी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here