क्रमित मरीजों की संख्या 11439 हुई, अब तक 377 की मौत

0
32

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,439 हो गई है। जिसमें 9756 सक्रिय हैं, 1306 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 377 लोगों की मौत हो गई है।

मुंबई के धारावी में पांच नए मामले
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, धारावी में पांच नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ धारावी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 60 हो गई है। इसमें से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई के एक अस्पताल के 10 और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
मुंबई के एक अस्पताल के 10 और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां भर्ती तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें क्वारंटीन में रखा गया था। अब तक इस अस्पताल के 35 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

विनय दुबे गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
विनय दुबे को औपचारिक रूप से मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505 (2) और महामारी रोग अधिनियम की धारा तीन के तहत औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है। उसे आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here