कोई नहीं हैं नंबर वन 

0
31

लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानते हैं। उनका कहना है ‎कि यह ओहदा सिर्फ उनके प्रशंसकों के लिए है। अपने हर गाने के चार्टबस्टर्स होने के बाद भी वह खुद को नंबर वन नहीं मानते हैं। हनी सिंह ने बताया ‎कि “मुझे लगता है कि यह मेरे प्रशंसकों का प्यार और कड़ी मेहनत का असर है कि जिन गीतों को मैं लोगों के सामने लाता हूं, उन्हें वे बेहद पसंद करते हैं। मैं हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं।” रैपर ने कहा ‎कि लोगों को अक्सर उनका संगीत शुरू में पसंद नहीं आता है, लेकिन उनके ट्रैक के श्रोताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है। उन्होंने कहा ‎कि “लोग शुरुआत में इसे पसंद नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे मेरा संगीत और गाने अधिक सुने जाने लगते हैं। मैं हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं, हालांकि लोग इसे देर से समझते हैं। अंत में लोग इसे पसंद करते हैं। मैं खुद को रैपर कहलाना पसंद नहीं करता। मैं सिर्फ एक मनोरंजनकर्ता हूं। प्रशंसक नंबर वन हैं और दर्शक आपको नंबर वन बनाते हैं। मैं खुद को किसी भी चीज में नंबर वन नहीं मानता, संगीत में भी नहीं। मेरे प्रशंसक और उनका प्यार नंबर वन है, उनके ऊपर कोई नहीं है।” बता दें ‎कि हनी ‎सिंह ने “अंग्रेजी बीट”, “ब्राउन रंग”, “लव डोज” और “चार बोतल वोडका” जैसे कई हिट गाने ‎दिए हैं।  PLC.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here