केन्द्र के समक्ष उठाया जाएगा वन रैंक वन पैंशन का मामला : वीरभद्र सिंह

0
21
imagesआई एन वी सी,
शिमला,
मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार को राज्य के बहादुर सैनिकों पर गर्व है, जिन्होंने राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। परमवीर चक्र एवं वीरचक्र जैसे सर्वोच्च सम्मान सहित अन्य सम्मान प्राप्त करने वाले इन बहादुर सिपाहियों पर प्रदेश को नाज़ है। मुख्यमंत्री आज ऊना जिले के दुलैहड़ के राजीव गांधी स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों की ‘वन रैंक वन पैंशन’ की मांग को केन्द्र के समक्ष उठाएगी। सरकार ने पूर्व सैनिकों की सम्मान राशि को बढ़ाया है और उनके आश्रितों को हर संभव लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। उनकी अन्य मांगों को भी भारत सरकार एवं कांग्रेस उच्च कमान के समक्ष उठाया जाएगा ताकि उन्हें समुचित लाभ मिल सकें। सरकार पूर्व सैनिकांे की जायज मांगों का पूर्ण समर्थन करती है और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के प्रति कृतसंकल्प है। सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टाॅलरेंस’ की नीति को अपनाया है तथा भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। भ्रष्टचार में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ और लोगों के साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि 13वें वित्त आयोग ने प्रदेश की प्रतिबद्ध देनदारियों को कम करके आंका, जिससे प्रदेश की विकास प्रक्रिय पर विपरित असर पड़ा। वेतन पर खर्चों को राजस्व खर्चों के 35 प्रतिशत तक सीमित किया गया और ब्याज अदायगी एवं पैंशन को भी इसमें शामिल किया गया, जो पूरी तरह व्यवहारिक नहीं है। इन पूर्वानुमानों के कारण 13वें वित्त आयोग ने अनुमानित वेतन देनदारियों में केवल दो प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की, जबकि मंहगाई भत्ता ही प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत से अधिक है। आयोग ने अन्य राज्यों को 12वें वेतन आयोग के मुकाबले 126 प्रतिशत की औसत वृद्धि की संस्तुति की जो हिमाचल के मामले में केवल 50 प्रतिशत वृद्धि है और यह देश में सबसे कम है। प्रदेश को वर्ष 2010 से वर्ष 2015 के मध्य 5 वर्षों की अवधि के लिए 10725 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राशि स्थानातंरण प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार ने अपनी सभी देनदारियों एवं वित्तीय स्थिति को 14वें वित्त आयोग के समक्ष प्रभावी तरीके से रखा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आयोग राज्य की विकास आवश्यकताओं को सही परिपेक्षय में समझेगी। प्रदेश की कठिन वित्तीय स्थिति के बावजूद राज्य में विकास प्रक्रिय को जारी रखा जाएगा और हिमाचल प्रदेश पूर्णरूप से विकसित राज्यों में शामिल होगा। प्रदेश सरकार राज्य के सभी गांव एवं परिवारों को पर्याप्त जल एवं लोगों को बेहतर सड़क एवं स्वास्थ्य सुविधाएं संख्याः 149/2014 .2. उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोगों को सेवाएं प्रदान करने पर विश्वास करती है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गत एक माह से उनकी रैली की तैयारियां कर रही थी, परन्तु भाजपा नेताओं को अपने इन प्रयासों में असफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर रैली में बड़ी संख्या में लोगों को पड़ोसी राज्यों से लाने के समाचार हैं। मुख्यमंत्री का दुलैहड़ दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर 350 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न शिलान्यासों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि विकास एक सत्त प्रक्रिया है तथा प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए गम्भीर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने 300 से अधिक स्कूलों को आरम्भ एवं स्तरोन्नत किया है। राज्य में लगभग 15 डिग्री कालेज आरम्भ किए गए हैं। सड़कें सरकार की प्राथकिता है तथा राज्य के सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। श्री वीरभद्र सिंह ने हरोली तथा हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में एसडीएम कार्यालय आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलैहड़ को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हरोली के खड्ड में विद्युत उपमण्डल आरम्भ करने, हरोली में निजी क्षेत्र में मैडिकल कालेज, पंडोगा में ओबीसी भवन तथा दुलैहड़ में स्कूल भवन की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय कुठाड़ बीत को स्तरोन्नत कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, राजकीय उच्च पाठशाला बटकलां को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा माध्यमिक पाठशाला भदोड़ी को उच्च पाठशाला करने की घोषणा की। परिवहन मंत्री श्री जी.एस. बाली ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित बनाया है। उन्होंने ऊना तथा कांगड़ा जिलों में आरम्भ की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं का ब्यौरा देते हुए कहा कि श्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले विशेषकर अपने गृह क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को करवाने में सफल रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर दुलैहड़ में बस अड्डे के निर्माण तथा पबोवाल में आईटीआई भवन के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। श्री बाली ने भाजपा पर कांगड़ा जिले के मैकलोड़गंज में बस अड्डे के कार्य में रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मण्डी बस अड्डे के निर्माण में अनियमितताओं में पूर्व सरकार के शामिल होने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुुद्दों की राजनीति और लोगों के कल्याण के लिए लड़ती रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा उनके गृह क्षेत्र में दी गई विभिन्न विकास परियोजनाओं का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने भाजपा तथा उनकी नीतियों की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज मोदी सैनिकों द्वारा देश की सीमाओं पर बलिदान की बात कर रहे हैं, परन्तु उन्हें यह संख्याः 149/2014 .3. महसूस करना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश बहादुर सैनिकों का राज्य है और हम अपनी सीमाओं की सुरक्षा के बारे में बेहतर तौर पर जानते हैं। प्रदेश सरकार इन बहादुर सैनिकों के सम्मान एवं उनके परिवारों के कल्याण के प्रति कृतसंकल्प है। उद्योग मंत्री श्री अग्निहोत्री ने अपने गृह क्षेत्र में स्थानीय बोली में मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह का ऊना जिले में करोड़ो रुपये की लागत से अनेक विकास परियोजनाओं को स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह श्री वीरभद्र सिंह की सेना के एक सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह को प्रेम एवं क्षमा के लिए जाना जाता है। श्री वीरभद्र सिंह का राजनीति में 52 वर्षों का लम्बा अनुभव प्राप्त है तथा वह एक सही अर्थों में योद्धा हैं, जो अपने वफादारों के प्रति तो अच्छे हैं, जबकि विरोधियों के प्रति कड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता श्री वीरभद्र सिंह जैसे स्वच्छ छवि के व्यक्ति को बदमान करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा जब भी प्रदेश में सत्तासीन हुई तो उन्होंने श्री वीरभद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाए, जबकि श्री वीरभद्र सिंह हमेशा सभी आरोपों से पाक-साफ होकर निकले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को करोड़ों रुपये की राहत प्रदान की गई है और जन कल्याण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वां नदी तटीकरण के लिए 922.48 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा आईआईआईटी के लिए 122 करोड़ रुपये तथा जिले में सभी सड़कों पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा सुजानपुर रैली को बड़े पैमाने पर प्रचारित किया गया परन्तु प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार यह रैली प्रदेश के लोगों को खींचने में नाकाम रही, जैसा कि भाजपा नेता दावा कर रहे थे। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार ने कांग्रेस जनसभा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए श्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी का कद श्री वीरभद्र सिंह के सामने कहीं भी नहीं ठहरता है। श्री मोदी केवल तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने, जबकि श्री वीरभद्र सिंह अपनी स्वच्छ छवि एवं प्रदेश में किए गए समग्र विकास के कारण राज्य में रिकार्ड छठी बार मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के हर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने युवाओं से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सक्रिय तौर पर कार्य करने और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कौशल विकास भत्ता योजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री तथा उद्योग मंत्री ने लाभार्थियों की आयु को 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष किया तथा अन्य पात्रता के मापदण्डों को भी सरल बनाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा प्रदेश में बहुमूल्य भूमि को अवैध तौर पर कब्जा करना भाजपा की कार्यप्रणाली का एक प्रत्यक्ष उदाहरण है। हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री राजेन्द्र राणा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्री नरेन्द्र मोदी की आज सुजानपुर में रैली के लिए भाजपा नेताओं ने आम लोगों से धन एवं अशंदान एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेशवासियों की सेवा पर विश्वास करते हैं और जन कल्याण ही उनकी प्राथमिकता है। कांग्रेस लोगों को देने पर विश्वास करती है न कि उनसे कुछ लेने की इच्छा रखती है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं न कि भाजपा नेताओं की तरह व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने मोदी की रैली के लिए लोगों को अशंदान के लिए बाध्य किया तथा रैली से दूर रहने एवं अशंदान न करने पर गम्भीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गई। उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सुजानपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार श्री नरेन्द्र मोदी की रैली में कम संख्या मंे लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है। जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र धर्माणी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ऊना जिला प्रदेश भर में विकास का आदर्श बनकर उभरा है। एग्रो पैकेजिंग इण्डस्ट्रीज लिमिटेड़ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आंेकार शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। हरोली खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री रणजीत राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व, उद्योग मंत्री तथा श्रीमती सिमी अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह, परिवहन मंत्री श्री जी.एस.बाली, उपस्थित विधायकों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here