केंद्र सिक्किम को जनजाति कल्याण परियोजनाओं में मदद करेगा

0
30

एस. आकाश 
गंगटोक (सिक्किम).
  केंद्र ने सिक्किम को यह आश्वासन दिया है कि वह केंद्रीय स्वीकृति के लिए राज्य द्वारा प्रस्तावित राज्य विशेष जनजाति कल्याण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सभी संभव सहायता मुहैया करेगा।

 यह बात केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री कांतिलाल भूरिया ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के साथ बैठक में कही। चामलिंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के सरकारी आवास पर कल मुलाकात की।
 
भूरिया ने यह जोर देकर कहा कि राज्य को जनजातीय आवादी के कल्याण के लिए केंद्रीय योजनाओं के तहत दी जा रही धन राशि की उचित निगरानी तथा  उपयोग अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here