केंद्र में भाजपा छोड़ एन.डी.ए. को बनाने की मंशा

0
25
sdfआई एन वी सी,
चंडीगढ,
  • मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र में एन डी ए सरकार बनाने का लोगों को आह्वान
  • एन डी ए सरकार बनने पर यू पी ए के नेताओं द्वारा किये गये घोटालों का लिया जायेगा हिसाब
  • यू पी ए सरकार की हर फ्रंट पर असफलता की आलोचना
  • बाढ़ प्रभावित किसानों को केंद्र द्वारा फसलों का उचित मुआवजा ना देना घोर अन्याय
  • सिद्धू द्वारा की गई बयानबाजी का अकाली-भाजपा गठजोड़ पर कोई प्रभाव नही
आने वाली लोकसभा चुनाव दौरान केंद्र में एन डी ए की  सरकार बनेगी और एन डी ए सरकार द्वारा यू पी ए सरकार के नेताओं द्वारा किये गये घोटालों और देश के लोगों के लूटे गये धन और खजाने का पूरा हिसाब लिया जायेगा।  यह विचार स. प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री पंजाब ने आज दूसरी पातशाही श्री गुरू अंगद देव जी के गुरू गद्दी दिवस समागम मौके खडूर साहिब में आयोजित की गई एक विशाल रैली को संबोधन करते हुए प्रगट किये। केंद्र की यू पी ए सरकार को भारतीय इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए स. बादल ने कहा कि केंद्र में बनने वाली एन डी ए सरकार भ्रष्ट लोगों के काले कारनामों को कभी माफ नही करेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने अपने नौ साल राज दौरान कॉमनवेल्थ गेम, कॉलगेट, आदर्श और हैलीकॉप्टर घोटाले करके जनता की बेरहमी के साथ लूट की है जो यू पी ए सरकार के भ्रष्ट होने की मुंह बोलती तस्वीर है । उन्होंने आगे कहा कि यू पी ए सरकार के नेताओं द्वारा देश के लोगों का धन लूट कर स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा करवाया है, जो पंजाब के सलाना बजट से भी अधिक है।  कांग्रेस पार्टी की अगवाई में यू पी ए की केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए स. बादल ने कहा कि केंद्र की सत्ताहीन सरकार हर फ्रंट पर असफल रही है और केंद्र सरकार की कमज़ोर विदेश नीतियों के कारण आज भारत को पड़ौसी देश चीन और पाकिस्तान द्वारा ललकारों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी फं्रट के साथ-साथ सरकार अंदरूनी मुद्दों पर भी असफल रही है और देश में अमन शांति बहाल करने में बुरी तरह नाकाम हुई है। उन्होंने कहा कि देश के भिन्न भिन्न राज्यों में सम्प्रदायिक दंगे हो रहें हैं और विदेशी घुसपैठियों द्वारा देश की संसद पर हमला होने के बावजूद सरकार द्वारा कोई सार्थक प्रयत्न नही किये गये और सरकार मूक दर्शक बन रही है। देश आज भी गरीबी, अनपढ़ता, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की समस्या के साथ जूझ रहा है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी प्रमुख तौर से जिम्मेवार है। स. बादल ने आगे कहा कि केंद्र की यू पी ए सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की आर्थिक हालत डग मगा रही है और भारतीय रूपये की डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट के कारण देश में मंहगाई बढ़ गई है, खाने वाली वस्तुएं आम लोगों की पहुंच से बाहर है परंतु कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेता बड़े बड़े घोटालों और हेराफेरी में व्यस्त हैं।  आने वाली लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार देने के लिए पंजाब के लोगों को आह्वन करते हुए स. बादल ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों विरूद्ध फतवा देकर केंद्र में एन डी ए की सरकार कायम करें ताकि जो पंजाब सहित और राज्यों के सर्वपक्षीय विकास के लिए बड़े बड़े प्रौजेक्ट लाये जा सकें। पंजाब में आई बाढ़ के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री स. बादल ने कहा कि कें द्र सरकार की बंदिशों के कारण पंजाब के किसानो की फसलों के हुये नुकसान का पूरा मुआवजा नही दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और गृह मंत्री को मिलने के बावजूद भी कें द्र सरकार ने पंजाब के किसानों की इस संकट की घड़ी में बांह नहीं पकड़ी। उन्होंने केन्द्र सरकार को पुन: अपील की   कि वह प्राकृतिक आपदा के राष्ट्ीय राहत फंड में से किसानों को मुआवजा देने के लिए तुरंत राशि जारी की जाए और मुआवजे संबंधी शर्तें समाप्त की जाएं। स. बादल ने कहा कि केन्द्रीय टैक्सों की बांट संबंधी उचित फार्मूला ना होने से फंडों की बांट समय केन्द्र द्वारा राज्यों से भेदभाव किया जाता है जिससे देश में संतुलित विकास नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार द्वारा निष्पक्ष रह कर ग्रांटें दी जाएं तो राज्यों द्वारा बेमिसाल विकास किया जा सकता है। स. बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश पर लम्बा समय राज किया है और देश किसी समय सोने की चिडिय़ा के तौर पर जाना जाता था आज गरीबी, बेरोजग़ारी, भ्रष्टाचारी, अनपढ़ता और अन्य कई सामाजिक बुराइयों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे केन्द्र द्वारा आम आदमी का भला करने की रट लगाई जाती है और आम लोगों के नाम पर वोटें बटोरी जाती हैं, कांग्रेस पार्टी गरीबों के भले के लिए कुछ नहीं करती  जबकि हमेशा अमीरों एवं धनाढ़ों के हितों की पालना की जाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार निम्न स्तर पर बसते आम लोगों की मुश्किलों से अनजान है। पंजाब की मुद्दाहीन हुई कांग्रेसी लीडरशिप और विशेषतौर पर स. प्रताप सिंह बाजवा प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आलोचना करते हुए कहा कि उनके द्वारा राज्य की सरकार की अनावश्यक आलोचना की जा रही है, जिसका कोई भी आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप पंजाब सरकार की आलोचना करने की बजाय राज्य के हितों की रक्षा करने के लिए अपने केन्द्रीय लीडरों के पास जाकर राज्य के मसले उठाने चाहिए। सार्वजनिक रैली के पश्चात् प्रैस कांफ्रैंस के समय पत्रकारों द्वारा स. नवजोत सिंह सिद्धू संसद सदस्य द्वारा सरकार की जा रही आलोचना का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि स. सिद्धू अपने चुनाव जीतने के प्शचात् तो ेउनकी प्रशंसा करते नहीं थे थकते। उन्होंने कहा कि स. सिद्धू द्वारा की जा रही ब्यानबाजी गलत फैसला है और स. सिद्धू के इस रवैये और बयानबाजी को उनकी अपनी पार्टी भाजपा समझने में फैल रही है कि सिद्धू साहिब को अचानक ऐसी बयानबाजी क्यों कर रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्ीय ग्रामीण हैल्थ मिशन अधीन चलाई जा रही १०८ गाडिय़ों पर स. बादल की फोटो का बहाना बनाकर केन्द्र सरकार द्वारा ग्रांट बंद करने के फैसले संबंधी किए प्रश्न के जवाब में स. बादल ने कहा कि  पंजाब के साथ एक और भेदभाव है और केन्द्र सरकार की तंगदिली की मिसाल है। पंजाब के गौरवमयी इतिहास और धार्मिक पृष्ठभूमि संबंधी बोलते हुए स.बादल ने कहा कि गत् समय से सिख कौम और विशेषकर पंजाबियों द्वारा विभिन्न समय के जालिमों का सामना करने के लिए किए संघर्षों की याद आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा बड़ा घल्लूघारा, छोटा घल्लूघारा, चप्पड़चिड़ी की यादगारें और श्रीआनंदपुर साहिब में विरासत -ए-खालसा का निर्माण किया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा देश की जंग-ए-आज़ादी दौरान शहीद होने वाले भारत के समस्त शहीदों की याद में करतारपुर में यादगार स्थापित की जा रही है। इस अवसर पर बोलते हुए स. रणजीत सिंह ब्रहमपुरा सीनियर उप-प्रधान शिरोमणि अकाली दल और पूर्व मंत्री ने स. बादल का स्वागत करते हुए स. बादल द्वारा पंजाब के लोगों के लिए की गई निष्काम सेवा और राज्य के हितों के लिए किए संघर्षों की भरपूर प्रशंसा की और खडूरसाहिब में  एक स्टेडियम बनाने, चौला साहिब के खेल स्टेडियम को अंतर्राष्ट्ीय स्तर की सुविधाएं स. बादल ने इस अवसर पर स्वीकार करने की घोषणा की। अन्य के अतिरिक्त इस अवसर पर डा.रत्न सिंह अजनाला संसद सदस्य, श्री रविन्द्र सिंह ब्रहमपुरा चेयरमैन जिला योजना कमेटी, स.अलविन्द्र पाल सिंह पखोकें जिला प्रधान आदि ने भी इस अवसर पर सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here