किसान अर्थव्यवस्था पर वोट बैंक का ख़ास ध्यान?

0
28

इंद्रा राय,,
आई.एन.वी.सी,,
हरियाणा,,
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड राज्य में किसानों की उपज की खरीद के लिए बोर्ड की 100 खरीद केन्द्र बनाने की भी योजना है, जहां किसानों की उपज, विशेष रूप से फल-सब्जी आदि खरीद कर इन्हें सुरक्षित कोल्ड स्टोरों में रखा जाएगा। इससे किसानों को नुकसान नहीं होगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा आज दिल्ली कैन्ट रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के किसानों के लिए एक विशेष भारत दर्शन एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के लिए आयोजित एक समारोह में यह जानकारी दी गई। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि राज्य मंत्री श्री सुखबीर कटारिया, विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा, विधायक राव धर्मपाल़ और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद भी मौजूद थे। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की इस योजना के तहत लगभग 400 किसानों को 12 दिन के लिए देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के भ्रमण पर भेजा गया है। इस यात्रा में पहला रात्रि पड़ाव आज जयपुर में होगा। इसके बाद यह रेलगाड़ी उज्जैन, द्वारका और औरंगाबाद होते हुए 4 जनवरी, 2013 को नासिक रोड पहुंचेगी। 5 जनवरी को यह विशेष रेलगाड़ी वापसी यात्रा पर रवाना होगी और जयपुर, रेवाड़ी, दिल्ली कैन्ट तथा अम्बाला होती हुई 6 जनवरी, 2013 को चण्डीगढ़ पहुंचेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि किसानों के लिए देश में इस प्रकार की यात्रा पहली बार हो रही है। किसान जिन स्थानों पर जाएंगे, वहां वे किसानों से और व्यापारियों से कृषि उपज की स्थिति और मूल्य के बारे में चर्चा करेंगे। इससे उन्हें कृषि उपज के बेहतर लाभकारी मूल्यों की जानकारी होगी और उन्हें पता चलेगा कि कहां पर किस उपज की अधिक आवश्यकता है, ताकि वे वहां के बाजारों के साथ सम्पर्क कायम कर सकें। इस यात्रा का दूसरा लाभ यह होगा कि कृषि की विभिन्न तकनीकों और फसलों में विविधिकरण के बारे में किसानों की जानकारी बढ़ेगी, जिसका उपयोग वे अपने यहां कृषि का उत्पादन बढ़ाने में कर सकेंगे। श्री हुड्डा ने कहा कि इस यात्रा का एक लाभ यह भी होगा कि हरियाणा के किसानों का आपस में और अन्य प्रदेशों के किसानों के साथ मेलजोल और भाईचारा बढ़ेगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने बताया कि आजकल ग्लोबल मार्किट का जमाना है। हमारे किसान दूसरे प्रदेशों में जाएंगे, तो वहां के व्यापारियों के साथ उनके सम्पर्क बढ़ेंगे और वे बेहतर दामों पर अपनी उपज बेचने के बारे में सोचेंगे। निर्यात की सम्भावनाओं के बारे में भी उनकी जानकारी बढे़गी। श्री प्रसाद ने बताया कि किसानों को नकदी फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उनका पंजीकरण किया गया था और बाद में इन पंजीकृत किसानों के लिए ड्रॉ निकाल कर प्रदेश के 400 किसानों को भारत के शैक्षिक भ्रमण के लिए चुना गया। श्री प्रसाद ने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान किसानों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए साथ में कुछ डाक्टरों भी भेजा गया है। इसके अलावा बोर्ड के कुछ अधिकारी भी गये हैं, जो यात्रा के दौरान किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here