किताब महिला अधिकार व विकास समिति की स्मारिका का विमोचन

0
27
download (1)आई एन वी सी,
देहरादून,
रविवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व केबिनेट मंत्री यश्पाल आर्य ने महिला अधिकार व विकास समिति की स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड निर्माण में मातृशक्ति की सर्वोपरि भूमिका रही है। महिलाओं के त्याग से ही अपने राज्य का सपना साकार हुआ। राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। रूद्रप्रयाग व बागेश्वर में इकोटास्क फोर्स बनाई जा रही है। यहां महिलाओ के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। रिक्त पदों पर अब नियमित नियुक्ति की जाएगी। इसमें भी महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका अंजना वालिया, लाखीराम, लालचंद शर्मा, अशोक वर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here