कांग्रेस पार्टी अपने किये घपलों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हर प्रयास कर रही है : सोहन सिंह ठंडल

0
15
download (1)आई एन वी सी,
चंडीगढ़,
केंद्र की यू पी ए सरकार द्वारा आंध््रााप्रदेश के विभाजन संबंधी लिए गये फै सले कि हैदराबाद 10 वर्षो के समय तक आंध्रा प्रदेश और नये बनने वाले राज्य तेलंगाना की संयुक्त राजधानी होगी और बाद में दोनों राज्यों की अलग-अलग राजधानी बन जायेगी, से आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी संबंधी नया नासूर पैदा हो गया है। इस संदर्भ में यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस ने भारत के संविधान में दर्ज देश के संघीय ढांचे के बुनियादी सिद्धांतों को सदा ही अपने संकीर्ण सोच अनुसार राजनीतिक हितों क ी पूर्ति के लिए इस्तेमाल किया है। इन बातों का प्रगटावा करते हुए मुख्य संसदीय सचिव पंजाब सरकार तथा शिरोमणि अकाली दल के एस सी विंग के उप प्रधान स. सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि चाहे अकाली दल द्वारा आंध्रा प्रदेश को दो राज्यों में विभाजन का विरोध नही किया जा रहा परंतु पंजाब के विभाजन समय कांग्रेस द्वारा निभाये गये गैर लोकतांत्रिक और गैर संवैधानिक भूमिका जग जाहिर हो गई है।  उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के विभाजन भाषायी आधार पर एक नवंबर, 1966 को हुई थी। पंजाब के प्रति नाकारत्मक भूमिका अदा करते हुए कांग्रेस ने चंडीगढ़ को दोनो राज्यों पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी बनाया था। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब के गांवों को उजाडक़र बनाया गया और इसका संविधानिक और कानूनी अधिकार छीनकर चंडीगढ़ को दोनो राज्यों में झगड़े का विषय बनाकर रखा हुआ है।  स. ठंडल ने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से नये चंडीगढ़ की तरह हैदराबाद भी नया हैदराबाद बनेगा। उन्होंने कांग्रेस की विरोधता करते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा पंजाब के हितों को नज़र अंदाज कर पंजाबियों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में राईपेरियन कानून लागू है जिस अनुसार भूमि भाग से पानी प्राप्त होता है, उस पानी पर उस क्षेत्र का कानूनी अधिकार होता है परंतु कांग्रेस ने पंजाब के पानी पर डाका डाला है।  स. ठंडल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने किये घपलों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हर प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि कें द्र की यू पी ए सरकार अब जल्दी में खाद्य सुरक्षा बिल आदि लोगों को लुभाने हेतू फैसले ले रही है ताकि राजनीतिक फायदा लिया जा सके। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि आगामी लोकसभा चुनावों में देश और राज्य के लोग कांग्रेस और उसकी नीतियों को आरंभ से ही नाकार देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here