कांग्रेस के ज़ख्मोँ पर मिज़ोरम में जीत का मरहम,विधानसभा चुनाव में मिला स्पष्ट बहुमत

0
28

download (6)आई एन वी सी,

आईज़ोल,

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से परेशान कांग्रेस के लिए मिज़ोरम से राहत की खबर है। मिज़ोरम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 21 सीटें जीत ली हैं और वह 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि मिजो नैशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 3 सीटें जीत चुकी हैं और एक पर आगे चल रही है। बीजेपी भी एक सीट पर आगे चल रही है। 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल कर चुकी है और संभावना है कि वह यहां दो-तिहाई सीटें हासिल कर लेगी।

राज्य के आठ जिलों में सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों से साफ हो गया कि कांग्रेस यहां दोबारा सत्ता में आ रही है। चार बार मुख्यमंत्री रह चुके ललथनहवला शेरछिप और हरांगतुर्जो दोनों ही सीटें जीत गए हैं। शेरछिप में ललथनहवला ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और एमएनएफ के प्रत्याशी लालरामजाउवा को 734 वोटों के अंतर से हराया है। हरांगतुर्जो में मुख्यमंत्री ने मिजोरम पीपल्स कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी ललथांसांगा को 1,638 वोटों से हराया है। ललथनहवला को यहां 5173 वोट मिले।

मिजोरम में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 81 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य की विधानसभा में 40 में से 39 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित हैं और एक सीट सामान्य वर्ग के लिए है। गौरतलब है कि 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 32 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here