कांग्रेस और बसपा दोनों किसान विरोधी – अखिलेश यादव

0
13

आई.एन.वी.सी,,

लखनऊ,,

समाजवादी पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी party ने अपने चुनाव घोशणा पत्र में जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। बसपाराज में  पत्थरों, पार्को , स्मारकों पर जो गाढ़ी कमाई लुटाई गई है उतनी रािश से कई योजनाएं पूरी हो जाएगी। समाजवादी party सरकार जनहित की योजनाओं पर पैसा ख़र्च करेगी। समाजवादी party की बहुमत की सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

श्री यादव ने आज जनपद शाहजहॉपुर में 3,पीलीभीत में 2 और bareilly में 2 जनसभाएं कर समाजवादी party प्रत्यािशयों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि कांग्रेस और बसपा दोनों ही पार्टियां लोगों की खुशहाली नहीं चाहती हैं। कोई कितनी मेहनत कर ले मंहगाई और भ्रश्टाचार के चलते उसकी हालत सुधर नहीं सकती है। जरूरत का हर सामान मंहगा होता जा रहा है। ग़रीब आदमी तो अब घर भी नहीं बना सकता है।

समाजवादी party के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग़रीबों को लूटने वालों को जेल भेजेगें। बसपा सरकार ने ग़रीबों-किसानों का पैसा पत्थरों में लगा दिया। लखनऊ से नोएडा तक पत्थर के हज़ारों हाथी लगा दिए गए। एक-एक हाथी एक करोड़ रूपए का है। इतिहास में ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा कि जिन्दा रहते किसी की मूर्ति लगी हो। चुनाव आयोग ने हाथी ढंक दिए। उसे पीलिया हो गया। मुख्यमंत्री की मूर्तियंा लकड़ी से ढंक दी गई है। यह सजा तो चुनाव आयोग ने दी है। असली सजा तो उन्हें अब जनता देगी। लोकतंत्र में इनकी सजा यह होगी कि मतदाता इनकी जमानतें ज़ब्त करा दें।

श्री यादव ने  कहा कि कांग्रेस और बसपा दोनों किसान विरोधी हैं। खेती में इस्तेमाल होनेवाला डीजल मंहगा हो गया। खाद मंहगी हो गई है। किसानो को फ़सल की लागत भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य मिशन में हुआ भ्रश्टाचार छुपाने के लिए छह अधिकारियों की हत्या हो गई।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी party के चुनाव घोशणा पत्र में किसानों का 50 हज़ार रूपए का कर्ज माफ़ करने का वायदा है। किसानों को सिंचाई का पानी मुफ्त मिलेगा कन्या विद्याधन और बेरोजगारी भत्ता फिर दिया जाएगा। इन्टर पास को लैपटाप मिलेगा। जिसे हिन्दी उर्दू के अलावा अंग्रेजी में भी चलाया जा सकेगा। साइकिल सस्ती हो इसके लिए कारखाना डाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here