कांग्रेसी राज्यपालों को राजभवन से बेदखल करने की कवायत शुरू – राज्यपाल जोशी ने दिया इस्तीफा

0
25

naredra modiआई एन वी सी ,
दिल्ली ,
कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के बाद अब नरेद्र मोदी ने कांग्रेस के राज्यपालो को राजभवन से बेदखल करने की मुहीम तेज कर दी इसी मुहीम के तहत  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। जोशी 2009 से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं।
इसी कवायत में आगे आते हुयें में केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने कहा है कि मैं अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करूंगी। उधर, पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म रहा है कि केन्द्र करीब पांच राज्यों के राज्यपालों को बदलने की तैयारी कर रही है। उनमें उत्तर प्रदेश, केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के राज्यपाल हैं।

हालांकि, शीला दीक्षित और शिवराज पाटिल ने इस्तीफा देने से साफ इनकार किया है। राजस्थान की राज्यपाल मारगेट अल्वा ने भी राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भी इस्तीफा दे सकती हैं। मोदी सरकार ने जिन राज्यपालों को बदलने का मन बनाया है, उनमें केरल के अलावा आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, प. बंगाल और पंजाब के राज्यपालों के नाम सबसे ऊपर हैं। बता दें कि आगामी 31 जून को देश के 7 राज्यपालों के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here