ऐसे में अभी पायल के दावे महज दावे ही माने जाएंगे

0
18

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि वे अब सियासी सफर शुरू करने जा रही है। हालांकि वे कुछ दिनों से घर में आइसोलेट हैं। उन्हें ये डर सता रहा था कि कहीं वे कोरोना वायरस की चपेट में तो नहीं आ गई हैं। लेकिन अब उनके सभी डर पर ब्रेक लग गया है। एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। पायल ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है। वे बता रही हैं कि उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था और वे निगेटिव निकली हैं।
पायल ने ट्वीट में लिखा है- आप सभी के मैसेज के लिए शुक्रिया। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरा कोविड टेस्ट हो गया है और मैं निगेटिव आई हूं। अब आप सब भी सुरक्षित रहें और हर सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। पायल का कोरोना निगेटिव आना उनके फैन्स को राहत की सांस दे रहा है। खुद पायल भी अब खासा खुश नजर आ रही हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले पायल घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की सदस्यता ले ली थी। उस कार्यक्रम में खुद अठावले भी मौजूद थे। लेकिन उस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, ऐसे में पायल को भी खुद को आइसोलेट करना पड़ गया।
वैसे इस समय पायल घोष दूसरी वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवा रखा है और महिला आयोग से भी मदद मांगी है। पायल ने हाल ही में ये भी दावा कर दिया था कि इस विवाद के बारे में पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को भी जानकारी थी। उन्होंने इरफान को अपना एक दोस्त बता दिया है। खैर इस विवाद पर इरफान पठान ने रिएक्ट नहीं किया है। ऐसे में अभी पायल के दावे महज दावे ही माने जाएंगे। PLC.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here