एलपीजी सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर हुई 12

0
38
lpg cylinderआई एन वी सी,
शिमला,
सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा उपदानयुक्त एलपीजी सिलेंडरों की संख्या को 9 से बढ़ाकर 12 करने के निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह का इस मामले पर विचार करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश के सभी परिवार विशेषकर हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य, जहां एलपीजी बहुमूल्य वन सम्पदा के संरक्षण में भी सहायता करती है, लाभान्वित होंगे। श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष का इस मामले को केन्द्र सरकार से उठाकर उपदानयुक्त एलपीजी सिलेण्डरों की संख्या को एक वर्ष के लिए 12 करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों को केवल नौ सिलेंडर के साथ ही प्रबंधन करने में काफी मुश्किल हो रही थी। सांसद ने कहा कि अब उपभोक्ता अप्रैल, 2014 से प्रतिमाह एक सिलेण्डर उपदानयुक्त दरों पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता इस वर्ष मार्च माह तक दो अतिरिक्त उपदानयुक्त सिलेण्डर प्राप्त कर सकेंगे। श्रीमती प्रतिभा सिंह ने आधार लिंक उपदान स्थानान्तरण योजना को निलम्बित करने के निर्णय का भी स्वागत किया है, जिससे आम आदमी को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के दूरदृष्टा नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने यह मामला केन्द्र सरकार से समक्ष समय-समय पर उठाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here