एचआईवी से पीडि़त रोगी को उपचार के लिए अब पानीपत से रोहतक नहीं जाना पडे़गा : राव नरेन्द्र सिंह

1
33

 आई.एन.वी.सी,,

हरियाणा,,

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने एचआईवी तथा एड्स के मरीजों को सुविधाजनक उपचार प्रदान करने के दृष्टिगत पानीपत में लिंक्ड एंटी-रैट्रोवायरल उपचार केन्द्र तथा ओपियर्ड सब्सिटीट्यूड उपचार केन्द्र (ओएसटी) स्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एचआईवी से पीडि़त रोगी को उपचार के लिए अब पानीपत से रोहतक नहीं जाना पडे़गा और उन्हें उपचार सुविधाएं पानीपत में ही उपलब्ध हो सकेंगी। ओएसटी सेंटर में ं नशा करने वाले रोगियों का उपचार किया जाएगा।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने आज पानीपत में रैड रिबन टे्रन के आगमन विषय पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एड्स एक भयानक रोग है। हरियाणा सरकार इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण करने के कारगर कदम उठा रही है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर रैड रिबन ट्रेन के माध्यम से ही एड्स की बीमारी से बचने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार रैड रिबन ट्रेन के सन्देश से वर्ष 2007 में 60 लाख तथा 2009 में 80 लाख लोग लाभांवित हुए हैं। इसके परिणाम स्वरूप देश में इस घातक बीमारी के रोगियों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने आह्वान किया कि एड्स रोग के फैलाव को रोकने के लिए लोगों को जागरूक बनाए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक प्रसार के लिए राज्य सरकार 2 हजार करोड़ रूपये व्यय करके 4 नए मैडिकल कॉलेज खोल रही है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की विकासपरक सोच के परिणाम स्वरूप वर्तमान समय में हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं अन्य राज्यों से काफी बेहतर हैं। एड्स रोग पर नियंत्रण इसके विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता तथा लोगों में जागरूकता आने से ही सम्भव हो सकता है। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विगत 7 वर्षों के दौरान प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री की नेक-नीति व नीयती के फलस्वरूप आज हरियाणा प्रदेश शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में राष्ट्र के सामने विकास का मॉडल बन चुका है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जन-जन तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से अनेक उदार स्वास्थ्य सेवाओं का क्रि यान्वयन किया है। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश के सभी जिलों में तत्परता से विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 350 एम्बुलैंस गाडि़यां सेवारत हैं। राव नरेन्द्र सिंह ने जिला पानीपत की स्वास्थ्य सेवाओं की मांग के अनुरूप बताया कि शीघ्र ही यहां पर चकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार पानीपत के सामान्य अस्पताल को 100 से 200 बैड का बनाकर इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के दृष्टिगत रैड क्रास सोसायटी में 1 लाख रूपये का अनुदान देने की भी घोषणा की।

1 COMMENT

  1. Really great!
    Thanks for your information on the article एचआईवी से पीडि़त रोगी को उपचार के लिए
    अब पानीपत से रोहतक नहीं जाना पडे़गा :
    राव नरेन्द्र सिंह | International News and Views Corporation.

    They were particularly helpful.. I enjoyed checking out your
    content..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here