उत्तेर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है – भाजपा

0
30

आई.एन.वी.सी,,
लखनऊ,,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी निडर होकर खुलेआम घूम रहे हैं। कोई भी सुरक्षित नही हैं। अपराधियों के हौंसले बुलन्द हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं हैं। प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं रह गया है। प्रदेश प्रवक्ता दुबे ने बरेली में एक युवती को निर्वस्त्र करके दौड़ाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बरेली शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में देर रात्रि दबंगों के कहर से अपनी आबरू बचाने के लिए भीड़ भरे बाजार में एक युवती को निर्वस्त्र होकर भागना पड़ा। यह घटना कल घटित हुई। यह युवती अपने घर में अकेले रहती थी। एक दुकानदार ने उसे पहनने के लिए कपड़े दिए। उन्होंने बताया कि कल ही फर्रखाबाद में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करके 60 युवतियों को छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। यह सरकार एवं आमजन के
लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पार्टी ने ऐसी घटनाओं की निन्दा करते हुए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here