इनेलो का अस्तित्व ख़त्म हो रहा है : किरण चौधरी

8
34

संजय रॉय

तोशाम (हरियाणा).    प्रदेश की वन एवं पर्यटन मंत्री किरण चौधरी ने कहा है कि ज्यों-ज्यों लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है त्यो-त्यों इनेलो और हजकां नेताओं के मनोबल का ग्राफ स्तर नीचे गिरता जा रहा है। उन्हें अपने सिर पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में जीत के समीकरण श्रुति चौधरी के पक्ष में अधिक तेजी से बनते जा रहे हैं। हर रोज इनेलो तथा हजकां को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हो रहे सैंकडों कार्यकर्ता व नेता अजय चौटाला और कुलदीप बिश्नोई की परेशानियां बढा रहे हैं। इन विपक्षी नेताओं को अब अस्तित्व खत्म होता दिखाई  दे रहा है, जिससे आहत होकर ये स्वार्थी नेता आमजन को बरगलाने के लिए कोई हथकंडा अपनाने से परहेज नहीं कर रहे। ये बात आज तोशाम हलके के अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कही।

 किरण चौधरी ने आज गांव दिनोद, कुहाड, बजीणा, ढाणी माहू, रिवासा, ढाणी रिवासा, धारण, नया गांव, दुलहेडी, आलमपुर, निगाणा कलां, निगाणा खुर्द आदि एक दर्जन से भी अधिक गांवों का दौरा करते हुए कहा कि इनेलो और हजकां के नेताओं ने अपने शासनकाल में कोई विकास कार्य इस क्षेत्र के लिए नहीं करवाए और अब ये लोग किस मुंह से जनता से वोट मांग रहे हैं। इन्होंने जनता को मान देने की बजाय उन्हें विकास और सम्मान से अछूता रखा है। इन स्वार्थी नेताओं ने केवल अपने चहेतों को ही लाभ पहुंचाकर आमजन से किनारा किया है। ये नेता  अपने शासनकाल में इस क्षेत्र में आना तो दूर बल्कि आमजन के सुख-दुख में भी कभी भागीदार नहीं बन सके। ऐसे छलावे वाले राजनेताओं को जनता की भावनाओं से खेलने का कोई हक नहीं है। जनता ऐसे स्वार्थी नेताओं को सबक आने वाले चुनावों में उनकी जमानत जब्त करवाकर सिखाएगी।
 
 पर्यटन मंत्री ने कहा कि अजय चौटाला और कुलदीप बिश्नोई ने अपने शासनकाल में इस क्षेत्र की जनता का जमकर शोषण किया। इन लोगों ने वोट तो यहां की जनता से हासिल किए मगर विकास अपने-अपने क्षेत्रों में ही करवाया। इन लोगों ने स्व. चौ. बंसीलाल और स्व. चौ. सुरेन्द्र सिंह द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की भी मरम्मत करने की जरूरत महसूस नहीं की। स्वार्थ की राजनीति कर केवल सत्ता हथियाना ही इन राजनेताओं का मुख्य ध्येय है। इन्हें क्षेत्र की जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। जब-जब चुनाव आते हैं ये स्वार्थ से लैस नेता अपने-अपने गृह क्षेत्रों से बाहर निकल आते हैं और यहां आकर आमजन की भावनाओं से खेलकर उनके वोट हड़पने का कार्य करते हैं। विकास के बलबूते पर जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर अपना कार्य पूरा होने के बाद ये नेता अपने-अपने गृह क्षेत्रों में विकास करवाने के लिए चले जाते हैं और यहां की जनता को कभी शक्ल नहीं दिखाते।

 उन्होंने कहा कि जाति-पाति का समाज में विष घोल रहे हैं ये नेता आमजन और सभ्य समाज के हितैषी कैसे साबित हो सकते हैं। इन्हें वोट हथियाने का जब कोई ओर रास्ता नहीं दिखा तो ये अब क्षेत्र के लोगों का जाति-पाति में विभाजन कर उनके वोट खसोटना चाह रहे हैं। लेकिन ये नेता भूल गए है कि ये जिस नापाक हथकंडे का प्रयोग वोट बटोरने के लिए कर रहे हैं वह एक सभ्य समाज के लिए कितना घातक हो सकता है। इन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। केवल अपने-अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए ये नेता जनता को जाति-पाति के भ्रम में डालकर उन्हें बरगला रहे हैं। लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है वो इनके छलावे में आने वाली नहीं है इसका उदाहरण पिछले काफी समय से इनेलो और हजकां में से कार्यकर्ताओं का टूटकर कांग्रेस में शामिल होना तथा इन पार्टियों का अस्तित्व जनता से लुप्त होना है। ये नेता अब अंतिम हाशिए पर हैं और जनता को इंतजार है चुनाव की तारीख का कि कब इन जाति-पाति की राजनीति करने वाले स्वार्थी नेताओं के मुंह पर तमाचा जड़ा जाए।

 वनमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने पिछले कुछ समय से चमत्कारिक बढ़त हासिल की है जिससे इनेलो और हजकां बैकफुट पर गई है। इससे आहत हुए इन नेताओं को अब सिवाय जनता को बरगलाने के कुछ दिखाई नहीं दे रहा। लिहाजा वे हर रोज भोली-भाली जनता को नए-नए झूठे सब्जबाग दिखाकर उन्हें फिर भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे हैं। इनेलो और हजकां का जनाधार खत्म हो चुका है इनके शासनकाल से तंग आए लोगों को कांग्रेस उम्मीदार श्रुति चौधरी ही एकमात्र सच्चा विकल्प लग रही है जो उनकी समस्याओं को सर्वोच्च स्तर पर उठाने का दम रखती है। इन स्वार्थी नेताओं ने अपने शासनकाल में इस क्षेत्र के लिए कोई विकास कार्य या सुविधाएं लागू नहीं की जिसका फायदा यहां के लोग उठा सके। क्षेत्र के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ इन्हें अपना प्रतिनिधि चुना था लेकिन वोट बटोरने के बाद इस क्षेत्र से चंपत हो चुके इन स्वार्थी नेताओं ने यहां के लोगों के हितों पर कोई गौर नहीं फरमाया।

 उन्होंने कहा कि विकास के इस युग में इन छलावे की राजनीति करने वाले नेताओं ने यहां कोई योजनाएं लागू न कर अपने स्वार्थो को ही सर्वोपरि रखा। जनता से वोट हासिल करने के लिए इन्होंने हर बार नए-नए हथकंडे ईजाद किए है। इन नेताओं  ने अपने शासनकाल में इस क्षेत्र की जनता के हितों पर जमकर कुठाराघात किया है। इन्होंने न ही तो स्वयं कोई विकास कार्य करवाए और ना ही कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यो की देखभाल की। ये नेता अब जाति-पाति का जहर इस क्षेत्र की जनता को पिलाना चाह रहे हैं जो यहां की जागरूक हो चुकी जनता को दिखाई दे रहा है और अब वह इन स्वार्थ से परिपूर्ण इन नेताओं के किसी मकड़जाल में नहीं उलझेगी। इन नेताओं के अस्तित्व को अब यहां की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। छत्तीस बिरादरियों की पार्टी कांग्रेस को क्षेत्र के हर वर्ग से भारी जनसमर्थन मिल रहा है लोग इन दगाबाज नेताओं के मुंह पर अब कालिख पोतने के लिए पूर्ण रूप से तैयार होकर कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी के पक्ष में लामबन्द है।

 इस अवसर पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, देवराज तोशामिया, रामकिशन शर्मा,  छाजूराम प्रधान, राकेश मलिक, अनिल झांवरी, धर्मबीर श्योराण, पतराम चेयरमैन, मुख्तयार सांगवान, एडवोकेट प्रभुराम, रमेश पंघाल, रामनिवास शर्मा,  सुरेन्द्र सुण्डा, सुन्दर पहलवान, कृष्ण ढाणीमाहू, अशोक चेयरमैन, कृष्ण लेघां,  कृष्ण सिंगला, छोटू सरपंच लेघां,श्यामा पहलवान, रणबीर नीमड़ीवाली,  देशराज महता, सुनील महता, राजकुमार बागनवाला, पंडित रामकिशन, अशोक ढोला, अशोक सिवाच , राजेश बामला, नारायण सिंह सरपंच बामला, अशोक, मामनचंद, राजपाल बंजारा, नरेन्द्र सिंह, बबलू भट्ट, रविन्द्र खरे, पंकज शर्मा, संजय बडाला, सुभाष, सान शर्मा, दिनेश, सुरेश, अशोक, चेयरमैन पवन शर्मा, प्रकाश सोनी, दलबीर दहिया, पप्पू सांगवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा श्योराण, राजबाला, विजय बजीणा, बजरंग मड्डू आदि अनेक गणमान्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

8 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here