इंस्टीटयूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटस आॅफ इंडिया ने मनाई 65वीं वर्षगांठ

0
31

आई एन वी सी ,देहरादून ,इंस्टीटयूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटस आॅफ इंडिया ,आई.सी.ए.आई,रक्तदान शिविर,देहरादून के मेयर विनोद चमोली ,आई.सी.ए.आई. के देहरादून शाखा के कोषाध्यक्ष सी.ए.प्रवीन कुमार गोयल, कार्यकारिणी समिति के मुख्य सदस्य सी.ए.नवीन कुमार गुप्ता, सी.ए.संजय गोयल, सी.ए.अंकुर गुप्ता, सी.ए.अजय खटक, सी.ए.रवि माहेश्वरी, सी.ए.पवन गुप्ता, सी.ए.सौरभ गुप्ता, सी.ए.संगीता कालरा आई एन वी सी ,
देहरादून ,
इंस्टीटयूट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटस आॅफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) की देहरादून शाखा में रविवार को संस्था की 65वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लगभग 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर का उदघाटन देहरादून के मेयर श्री विनोद चमोली द्वारा किया गया है। श्री चमोली ने कहा कि हम सभी को रक्दान करना चाहिए, हमारे द्वारा किये गये रक्दान से किसी का जीवन बच सकता है। उन्होंने कहा कि चार्टड एकांउटेस का हमारी अर्थ व्यवस्था अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि चार्टड एकाउटेट (सी.ए.) अपने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी भूमिका निभा रहे है, यह सराहनीय है। उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की सफलता के लिए बधाई दी। श्री चमोली ने शाखा के प्रसंसनीय सी.ए. विद्यार्थियों को पारितोषिक भी प्रदान किये तथा शाखा के वरिष्ठ सदस्यो, जिन्होंने इस व्यवसाय में अपनी सफलता के 25 वर्ष पूरे कर लिए है, को भी पुरस्कार से सम्मानित किया।
आई.सी.ए.आई. देहरादून शाखा के अध्यक्ष सी.ए.संजय गुप्ता और सचिव सी.ए.परिमल पटेट ने कहा कि यह रक्दान शिविद कार्यक्रम संस्था की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। उन्होंने रक्दान शिविर में शामिल सभी सी.ए.विद्यार्थियों एवं सी.ए. का आभार व्यक्त किया।
इस वर्ष आई.सी.ए.आई. की 65वी वर्षगांठ पर देशभर की सभी 44 शाखाओं में रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे है। संस्था का प्रयास है कि एक दिन में अधिक से अधिक मात्रा में रक्दान के माध्यम से रक्त एकत्रित किया जाय, ताकि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतया निर्वहन कर सके। आई.सी.ए.आई. की स्थापना सन 1949 में एक संवैधानिक नियम के तहत हुई थी। तब से यह संस्था सी.ए.व्यवसाय को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी गणक संस्था है। भारतीय अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संस्था का प्रत्येक सदस्य अपना-अपना योगदान दे रहा है। आई.सी.ए.आई. संस्था अपने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय सहित पंाच मुख्य प्रांतीय संस्थाओं में विभाजित है, जिसके मुख्यालय चारों और पूरब, पश्चिम, उत्तर-दक्षिण और मध्य भारत में स्थित है। क्रमशः कलकत्ता, चैन्नई, मुम्बई, दिल्ली एवं कानपुर में स्थित है। इनके अधीन 147 शाखाएं पूरे भारत वर्ष में फैली है। वर्तमान में सी.ए.सदस्यों की संख्या 2,40,000 है तथा सी.ए. विद्यार्थियों की संख्या लगभग 10,00,000 तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here