अशोक गहलोत की राज्य बिजली मुद्दे पर अनिल अम्बानी से मुलाकात

0
34

आई.एन.वी.सी,,

जयपुर,,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार को उनके राजकीय निवास पर श्री अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह के चेयरमेन श्री अनिल ने अम्बानी से मुलाकात कर राज्य में सोलर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री को श्री अम्बानी ने बताया कि अम्बानी समूह की राजस्थान में भ्00 मेगावाट के सोलर पॉवर प्लांट लगाने की मंशा है जिस पर 8 हजार करोड़ रूपए का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन के तहत 100 मेगावाट सोलर थर्मल पॉवर प्लांट का कार्य चालू है और 40 मेगावाट सोलर पी.वी. प्लांट का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने जा रहे हैं। श्री अम्बानी ने राज्य सरकार से शेष बचे पॉवर प्लांट की स्थापना के लिए भूमि का चिçन्हकरण करने की कार्यवाही शीघ्र करने का आग्रह किया।

औद्योगिक विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना एवं निवेश प्रोत्साहन का वातावरण अनुकूल है। इसी उद्देश्य से उद्यमियों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में सिंगल विंडो एक्ट लागू किया गया है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने श्री अम्बानी से कहा कि जयपुर में बनने वाले ओल्ड-एज होम का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करें। यह ज्ञातव्य है कि पिछली सरकार के वक्त में इस कार्य के लिए जमीन पहले ही आवंटित हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here